मध्य प्रदेश: नाबालिग बेटी से यौन उत्पीड़न में पिता गिरफ्तार, ग्वालियर के SP ने दी घटना की जानकारी

ग्वालियर। मध्य प्रदेश में ग्वालियर की पुलिस ने एक शख्स को अपनी नाबालिग बेटी से यौन शोषण के आरोप में गिरफ्तार किया। घटना की जानकारी ग्वालियर के एसपी अमित सांघी ने दी। सांघी ने बताया कि, घटना पांच दिन पहले ग्वालियर के गोला मंदिर थाने की सीमा में हुई थी। उन्होंने कहा कि, आरोपी को ग्वालियर के हनुमान नगर से गिरफ्तार कर लिया गया है। पीड़िता लगभग 14 साल की है।

Gwalior police caught a man for assaulting his minor daughter in Madhya Pradesh, SP Amit Sanghi press conference

अमित सांघी (पुलिस अधीक्षक ग्वालियर) आगे बोले कि, "आरोपी पिता के खिलाफ भारतीय दंड संहिता और POCSO अधिनियम की धारा 376 के तहत मामला दर्ज किया गया है। उस के खिलाफ शिकायत मिली थी कि उसने 14 वर्षीय नाबालिग लड़की का शराब के नशे में यौन उत्पीड़न किया था। पीड़िता ने चाइल्ड हेल्पलाइन से संपर्क किया था। जहां पीड़िता ने बताया कि उसकी मां अपने पिता से अलग रहती है और वह अपनी छोटी बहन के साथ पिता के घर में रहती है।"

पुलिस अधीक्षक के मुताबिक, पीड़िता ने बताया कि, पिछले कई दिनों से उसके साथ आरोपी गलत काम कर रहा था। यहां तक ​​कि किसी को बताने पर उसे जान से मारने की धमकी भी दे रहा था। चाइल्ड हेल्पलाइन ने उक्त घटना की सूचना हमारे पुलिस स्टेशन को दी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार किया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+