Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Gwalior news : दो बच्चों की मां प्रेमी से करवा दी पति की हत्या, पहले मारी गोली, फिर चाकू से किए 25 वार

ग्वालियर में एक ऑटो मैकेनिक की गोली मारकर और चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई्। घटना आपागंज में रविवार रात की है। आरोपित और मृतक की पत्नी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

Wife along with her lover killed her husband

ग्वालियर जिले से मर्डर का सनसनीखेज मामला सामने आया है। हैरानी की बात तो यह है कि दो बच्चों की मां ने अपने ही पति की हत्या करवा दी। आरोपी प्रेमी ने पहले मृतक के शरीर में गोलियां दागी, फिर उसके मृत शरीर पर 25 बार चाकू से वार किए। पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में लेकर घटना की जांच शुरू कर दी है।

जानिए पूरा मामला

जानिए पूरा मामला

ग्वालियर जिले के माधौगंज एरिया में एक मिस्त्री की बेरहमी से हत्या कर दी गई। हत्या की वजह प्रेम प्रसंग है, हत्या करने वाले आरोपित मिस्त्री की पत्नी के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था।मिस्त्री के घर पर प्रेमी आया था। इसके कुछ ही देर बाद पति घर पहुंच गया। यहां प्रेमी ने कट्टे से एक के बाद एक दो गोली चलाई। जिसमें से एक गोली मिस्त्री की कनपटी को चीरती हुई निकली।उसकी मौके पर ही मौत हो गई।फिर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिए। प्रेमी ने चाकू से पति के शरीर पर 25 वार किए। आरोपित और मृतक की पत्नी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

5 माह पहले पति ने प्रेमि का काटा था पांव

5 माह पहले पति ने प्रेमि का काटा था पांव

जिस बेरहमी से मर्डर किया गया है। उससे यह तो स्पष्ट है कि हत्या बदला लेने के लिए की गई, क्योंकि मिस्त्री ने करीब 5 माह पहले पत्नी के प्रेमी का पैर कुल्हाड़ी से काट दिया था। पत्नी की भूमिका भी संदिग्ध है, इसे लेकर उससे जांच चल रही है।

मृतक मिस्त्री का काम करता था

मृतक मिस्त्री का काम करता था

माधौगंज थाना इलाके के अंतर्गत आपागंज में रहने वाला अनवर खान उम्र 34 साल मिस्त्री है। वह आटो सुधारने का कार्य करता है। उसकी पत्नी फरीन की नजदीकियां कुछ वर्षा पहले समीर खान से बढ़ गई। दोनों के बीच की यारी प्रेम प्रसंग में बदल गई। दोनों घर पर ही मिलने लगे। जब इसके बारे में अनवर को पता लगा तो इनमें कई बार मना किया और लड़ाई हुई।

अनवर पर हत्या के प्रयास का अपराध दर्ज हुआ था।

अनवर पर हत्या के प्रयास का अपराध दर्ज हुआ था।

करीब 5 महीने पूर्व समीर पर अनवर ने कुल्हाड़ी से वार किया था, जिससे उसका पैर मैं गंभीर चोटें आई थी। अनवर पर हत्या के प्रयास का अपराध दर्ज हुआ था। उसे पुलिस पकड़ कर जेल भेज दिया था। हाल ही में वह जेल से जमानत पर छूटा था। एसएसपी अमित सांघी ने जानकारी दी कि रविवार को अनवर घर से बाहर गया था, इस दौरान समीर घर आ गया। अनवर की बीबी पहले से ही मौजूद थी।

कुछ देर बाद अनवर घर पहुंचा। अनवर शाम को जैसे ही अपने घर में घुसा तो समीर ने उस पर वार कर दिया। उसे बेड पर पटककर चाकू से ताबड़तोड़ हमला किए, रिवाल्वर निकालकर 2 गोलियां चलाई। एक गोली कनपटी में लगी और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। गोलियां चलने की आवाज सुनकर पड़ोसी व अन्य स्वजन आए। समीर बाहर की तरफ जा रहा था, उसे यहां के लोगों ने ही दबोच लिया। फिर पुलिस को जानकारी दी।

समीर ने दिया पुलिस को बयान, मेरा पैर काट लिया था

समीर ने दिया पुलिस को बयान, मेरा पैर काट लिया था

समीर से जब पुलिस ने पूछताछ की तो उसने जानकारी दी कि 5 माह पहले उसे दौड़ा-दौड़ाकर पीटा था। फिर कुल्हाड़ी से पैर काट दिया था। उसे चलने लायक भी नहीं छोड़ा। इसलिए उसे रास्ते से हटाने का षड़यंत्र रचा और मर्डर कर दिया। गुस्से में उस पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला किए।

समीर का आधा पैर कटा है, जिसकी जगह कृत्रिम पैर लगा हुआ है। फरीन से भी पूछताछ चल रही है। जिस टाइम मर्डर हुआ उस टाइम वह यहां मौजूद थी, लेकिन मर्डर के षड़यंत्र में वह शामिल है या नहीं इसे लेकर सीएसपी लश्कर सियाज केएम पूछताछ कर रहे हैं। दोनों से अलग-अलग पूछताछ चल रही है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+