Gwalior News: एमएलबी कॉलेज में छात्रों ने की हड़ताल, कक्षाएं बंद कर किया हंगामा

Gwalior News ग्वालियर में सिंधिया रियासत काल के बने महारानी लक्ष्मीबाई शासकीय स्वशासी महाविद्यालय में आज छात्र-छात्राओं द्वारा जमकर हंगामा किया गया।

स्ट्राइक पर गए छात्र-छात्राओं ने न सिर्फ प्रशासनिक भवन के बाहर जमकर नारेबाजी की बल्कि प्राचार्य को भी खरी खोटी सुनाई। इसके बाद प्राचार्य को ज्ञापन दिया गया और स्टूडेंट की समस्याओं का निराकरण नहीं होने पर 15 दिन बाद भूख हड़ताल की धमकी भी दी गई।

Gwalior News

ग्वालियर के महारानी लक्ष्मीबाई शासकीय स्वशासी महाविद्यालय में आज छात्र-छात्राओं द्वारा मूलभूत सुविधाओं को लेकर कॉलेज में स्ट्राइक कर दी गई। हड़ताल पर गए स्टूडेंट द्वारा जहां कॉलेज में चल रही कक्षाओं को बंद कराया गया, तो वही प्रशासनिक भवन के बाहर जमकर नारेबाजी करते हुए कॉलेज प्रबंधन पर छात्रों के हितों का ध्यान नहीं करने का आरोप भी लगाया।

छात्र नेता छोटू तोमर के नेतृत्व में कॉलेज स्टूडेंट ने यहां जोरदार प्रदर्शन किया और कॉलेज प्राचार्य को ज्ञापन भी दिया। आंदोलन कर रहे छात्र नेता छोटू तोमर का आरोप है कि कॉलेज में छात्र-छात्राओं को ना तो पेयजल मुहैया हो रहा है। नाही कॉलेज परिसर में छात्रों के लिए स्वच्छ शौचालय की व्यवस्था है।

उनका आरोप है कि कॉलेज प्राचार्य को कई बार ज्ञापन देने के बावजूद कोई सुनवाई नहीं हो रही है। शिक्षक यहां मनमानी कर रही हैं। मनमानी समय से कॉलेज में आते हैं। जिससे स्टूडेंट की पढ़ाई भी चौपट हो रही है। कॉलेज में गर्ल्स कॉमन रूम बनकर तैयार है। लेकिन प्रशासन द्वारा उसका संचालन नहीं किया जा रहा है। और अगर प्रशासन 15 दिवस के भीतर छात्र-छात्राओं की समस्याओं का निराकरण नहीं करता है तो फिर भूख हड़ताल भी की जाएगी।

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई भी इस कॉलेज में पढ़े

आपको बता दें कि पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई ने भी ग्वालियर में इसी कॉलेज में शिक्षा ग्रहण की थी ग्वालियर का यह सबसे बड़ा स्वशासी महाविद्यालय है। जिस्म अलग-अलग संकाय में हजारों की तादाद में स्टूडेंट पढ़ाई करते हैं।

संवाद सूत्र: पंकज श्रीमाली, ग्वालियर/मध्य प्रदेश

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+