Gwalior News: होटल पर हुई अंधाधुंध फायरिंग, खाना खाने आए लोगों के करीब से निकली गोलियां, Video

Gwalior News: मध्‍य प्रदेश के ग्वालियर में बीती रात बदमाशों ने एक होटल में फायरिंग कर दी। होटल संचालक बाल-बाल बचा। पूरी वारदात किसी राहगीर ने अपने मोबाइल में कैद कर ली अब सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। वीडियो के आधार पर पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

जानकारी अनुसार बीती रात होटल पर खाना खाने पहुंचे दो बदमाशों का यहां झगड़ा हो गया। इसके बाद बदमाशों ने जमकर उत्पाद मचाया और देसी तमंचे से ताबड़तोड़ फायरिंग की और मौके से फरार हो गए। फायरिंग की यहां से गुजर रहे राहगीरों द्वारा वीडियो भी बनाई गई जो कि सोशल मीडिया जमकर वायरल हो रहा है। बाद में होटल संचालक की शिकायत पर फायरिंग करने वाले बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

Gwalior News

घटना ग्वालियर के बहोड़ापुर थाना क्षेत्र में स्थित होटल भदावर की है। यहां देर रात खाना खाने के दौरान सुधांशु तोमर और मन्नू तोमर का करण उर्फ मोहित सिकरवार से झगड़ा हो गया। झगड़े के बाद दोनों आरोपियों ने करण से जहां गाली गलौज कर उसे जान से मारने की धमकी दी तो वहीं होटल के बाहर ताबड़तोड़ फायरिंग भी कर दी। फायरिंग की चाटना से इलाके में दहशत फैल गई। बदमाश हथियार लहराते हुए मौके से भाग खड़े हुए। बाद में मामले की सूचना पुलिस को भी दी गई और मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों बदमाशों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।

वीडियो में फायरिंग करते नजर आए दोनों बदमाश

घटना का जो वीडियो वायरल हुआ है। उसमें दोनों आरोपी होटल के बाहर खड़े होकर देसी तमंचे से ताबड़तोड़ फायरिंग करते नजर आए हैं। इसी वीडियो के आधार पर पुलिस ने सुधांशु तोमर और मन्नू तोमर के खिलाफ करण उर्फ मोहित सिकरवार की शिकायत पर मामला दर्ज किया है। पुलिस फिलहाल आरोपियों की तलाश में जुटी है।

संवाद सूत्र: पंकज श्रीमाली, ग्वालियर/ मध्य प्रदेश

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+