Gwalior: हिस्ट्रीशीटर की गुंडागर्दी तो देखिए, शराब खरीदने के लिए पैसे नहीं देने पर पड़ोसी पर किया हमला, VIDEO
Gwalior News: मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले के एक हिस्ट्रीशीटर की गुंडागर्दी का वीडियो वायरल हो रहा है। दीपावली के त्योहार पर पड़ोसी को रंगदारी दिखाते हुए शराब के लिए पैसे मांग रहा है।
पड़ोसी ने पैसे देने से इनकार कर दिया तो बदमाश ने अपने तीन साथियों के साथ मिलकर घर में घुसकर मारपीट की है। बाहर निकलकर पथराव करते हुए कार व बाइक तोड़ दी। इसके बाद बदमाश धमकी देकर वहां से भाग गया है।

पूरी घटना पास के घर में लगे CCTV में कैद हो गई है। बदमाश की पहचान होने के बाद पुलिस ने चार हमलावरों पर मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
जानकारी मुताबिक शहर के जनकगंज थाना क्षेत्र के लोहागढ़ में पवन पाराशर और उनका बेटा मिंटू उर्फ अंकित पाराशर रहते हैं। दीपावली के दिन हिस्ट्रीशीटर रिहान उर्फ हनुमत गुर्जर ने मिंटू से शराब के लिए रुपए मांगे।
मिंटू ने पैसे देने मना किया तो रिहान उसे धमकी देकर चला गया।रात होते ही हिस्ट्रीशीटर रिहान अपने साथी मीर, आनंद कुशवाह, आयुष खान के साथ मिंटू के घर में घुसा और उसकी पत्नी से गाली-गलौज कर मारपीट की है। फिर घर के बाहर खड़े होकर पत्थर बाजी की और मिंटू की कार पर पत्थर पटक कर तोड़ दिया।
बताया जा रहा है कि रिहान गुर्जर पर एक दर्जन से अधिक अपराध दर्ज हैं। वर्ष 2022 में बदमाश को जिलाबदर किया गया था, लेकिन इसके बाद भी उसने क्षेत्र में अपराध करना बंद नहीं किया और अब इलाके में रंगदारी वसूलने की घटनाओं को अंजाम दे रहा है। फिलहाल पुलिस ने मिंटू की पत्नी की शिकायत पर चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
-
Ujjain Vikram Trade Fair: CM मोहन यादव की पहल का असर, 29 हजार+ गाड़ियां बिकीं, जानिए कितनी मिल रही टैक्स छूट -
Bhopal में गोहत्या पर बवाल: आधी रात सड़कों पर उतरे सैकड़ों लोग, रासुका लगाने की मांग से बढ़ा तनाव -
भोपाल गोमांस केस में बड़ा खुलासा, 6 महीने पहले दी थी सूचना, पुलिस बोली– कसाईखाना तो नगर निगम चलाता है -
MP Highway Scam: हाईवे घोटाला, NH-146 में कचरा डालकर बन रही सड़क? ग्रामीणों का आरोप, NHAI से जांच की मांग -
CM Kisan Kalyan Yojana: 14वीं किस्त का इंतजार खत्म? मार्च-अप्रैल में आ सकते हैं ₹2000-₹4000, जानिए अपडेट -
MP News: भोपाल में भारतीय पत्रकार संघ की कार्यकारिणी घोषित, जनसंपर्क विभाग को लेकर CM मोहन यादव से बड़ी मांग -
दतिया में फेसबुक फ्रेंड बनकर 18 लाख की ठगी: इलाज, नौकरी और एक्सीडेंट के बहाने महिला से पैसे ऐंठे -
MP News: मोहन यादव का सख्त एक्शन, सीधी कलेक्टर हटाए, जानिए क्यों गिरी गुना एसपी पर भी गिरी गाज -
MP News: गुना को मिली नई महिला एसपी, कौन हैं IPS हितिका वसाल? जानिए पूरा प्रोफाइल -
भोपाल में हिंदू उत्सव समिति की बड़ी बैठक, लव जिहाद पर चिंता, महिला जागरूकता अभियान का ऐलान -
MP में प्रॉपर्टी खरीदना हुआ आसान: अब रजिस्ट्री के साथ ही होगा नामांतरण, 30 दिन में अपडेट होगा रिकॉर्ड -
CM मोहन यादव का ‘सफलता के मंत्र’ कार्यक्रम: UPSC में चयनित 61 युवाओं से करेंगे सीधा संवाद, जानिए पूरी डिटेल












Click it and Unblock the Notifications