चाची को टीचर बनने के चक्कर में भतीजी पहुंच गई जेल, सप्लीमेंट्री परीक्षा देने आई थी बिहार से सॉल्वर बनकर
चाची का भविष्य संवारने के चक्कर में भतीजी को ही जेल की हवा खानी पड़ गई। यह पूरा मामला ग्वालियर का है लेकिन चाची-भतीजी बिहार की हैं।
Gwalior News: ग्वालियर जिले के मुरार एक्सीलेंस स्कूल में उस वक्त हड़कंप मच गया। जब एक फर्जी सॉल्वर स्टाफ के हाथ लगी। शहर की उपनगर मुरार पुलिस ने बिहार की रहने वाली एक युवती के खिलाफ धोखाधड़ी और परीक्षा अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी अनुसार यह युवती पल्लवी प्रिया बिहार के मधेपुर की रहने वाली बताई गई है। पल्लवी मंगलवार को मुरार के एक्सीलेंस हाई स्कूल क्रमांक-1 में कविता कुमारी के स्थान पर डीएलएड प्रथम वर्ष पूरक परीक्षा में शामिल होने आई थी। लेकिन पर्यवेक्षक को पल्लवी पर शक हुआ और रंगे हाथों पकड़ लिया।

जब उन्होंने गंभीरता से कविता कुमारी बनकर परीक्षा दे रही पल्लवी प्रिया के एडमिट कार्ड देख तो फोटो मिसमैच और सिग्नेचर में अंतर पाया। इसके बाद केंद्र अध्यक्ष शिवओम सक्सेना को जानकारी दी गई। केंद्र अध्यक्ष ने तुरंत मुरार पुलिस को फर्जी परीक्षार्थी के बारे में जानकारी दी। पुलिस ने मौके पर जाकर पल्लवी प्रिया को गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ धोखाधड़ी कूट रचित दस्तावेज तैयार करने और परीक्षा अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।
गौरतलब है कि डीएलएड यानी डिप्लोमा इन लर्निंग एजुकेशन पाठ्यक्रम 2 वर्ष का होता है। यह प्रथम वर्ष पूरक परीक्षा थी। इस परीक्षा का आयोजन माध्यमिक शिक्षा मंडल मध्य प्रदेश भोपाल द्वारा आयोजित किया गया था। अब पुलिस छात्रा के अलावा मूल परीक्षार्थी कविता कुमारी को भी पूछताछ के लिए हिरासत में लेने की तैयारी कर रही है। फिलहाल यह पकड़ से बाहर है।
मूल परीक्षार्थी और सॉल्वर के बीच में कुल कितने पैसों में परीक्षा का सौदा हुआ था। इसके बारे में पूछताछ की जा रही है और उनके अन्य सहयोगियों का भी पता लगाया जा रहा है।
मुरार थाना पुलिस परीक्षा केंद्र पर पहुंची और पल्लवी को अपने साथ थाने ले आई। यहां मुरार थाना पुलिस ने परीक्षा केंद्र अध्यक्ष शिवओम सक्सेना की शिकायत पर पल्लवी के खिलाफ धारा 419, 420 468 और 3/4 परीक्षा अधिनियम के तहत मामला दर्ज करते हुए उसे कोर्ट में पेश किया, जिसके बाद पल्लवी को कोर्ट से जेल भेज दिया गया।












Click it and Unblock the Notifications