'मेरी पत्नी का प्राइवेट पार्ट मर्दों जैसा है...,' SC पहुंचा बेबस पति बोला - मैं अब कैसे जियूं...
ग्वालियर, 13 मार्च: मध्य प्रदेश के ग्वालियर में पति-पत्नी से जुड़ा एक बेहर हैरान करने वाला मामला सामने आया है। एक शख्स ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर करते हुए कहा कि उसकी पत्नी औरत नहीं बल्कि मर्द है। उसका प्राइवेट पार्ट पुरुष जैसा है। शख्स ने सुप्रीम कोर्ट में शादी को शून्य करने को लेकर याचिका दी है। याचिकाकर्ता ने अपनी पत्नी और ससुर पर कार्रवाई की मांग की है। साथ ही कहा है कि झूठ बोलकर महिला से मेरी शादी करवा दी गई है।

हाईकोर्ट में भी चला था केस, फैसले से असंतुष्ट पति पहुंचा SC
इससे पहले यह केस हाईकोर्ट में भी चला था। लेकिन हाईकोर्ट के फैसले से पीड़ित पति संतुष्ट नहीं था। इसके बाद उसने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। सुप्रीम कोर्ट ने शख्स की याचिका स्वीकार ली है। कोर्ट ने बीते शुक्रवार को मामले में एमपी पुलिस को एक नोटिस जारी किया है। कोर्ट ने नोटिस जारी कर पुलिस से छह सप्ताह के अंदर जवाब मांगा है। सुप्रीम कोर्ट में इस मामले की सुनवाई जस्टिस संजय किशन कौल और जस्टिस एमएम सुंदरेश कर रहे हैं।

'पत्नी का प्राइवेट पार्ट पुरुष का है, मैं नहीं रह सकता उसके साथ'
पत्नी से छुटकारा पाने सुप्रीम कोर्ट पहुंचे पति ने याचिका में कहा कि उसकी पत्नी पुरुष है। उसका प्राइवेट पार्ट पुरुष का है। पति ने आरोप लगाया है कि ससुर ने उसे धोखा दिया और शादी करा दी। मैं उसके साथ नहीं रह सकता। पति ने कोर्ट से ससुर और पत्नी पर कानूनी केस चलाए जाने की मांग की है। इस मामले में एक वकील का कहना था कि मेडिकल से इस बात के पूरे साक्ष्य हैं कि पत्नी को महिला नहीं कहा जा सकता।

पति ने कोर्ट में सौंपी पत्नी की मेडिकल रिपोर्ट
बताया जा रहा है कि पति ने कोर्ट में जो मेडिकल रिपोर्ट पेश की, उससे साफ है कि उसकी पत्नी का प्राइवेट पार्ट पुरुष का है। पीड़ित के वकील का कहना है कि यह अपराध आईपीसी की धारा 420 (धोखाधड़ी) के तहत अपराध है। युवक को पुरुष से शादी कराकर ठगा गया है। वकील का कहना है कि महिला अपने प्राइवेट पार्ट के बारे में जानती थी।












Click it and Unblock the Notifications