गद्दा बनाने वाली फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, पांच जिलों से 32 फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं
Gwalior News: ग्वालियर जिले के हजीरा इलाके पर बनी गद्दे बनाने वाली फैक्ट्री के गोदाम में भीषण आग लग गई है। आग की लपटों को देख कर्मचारियों ने तुरंत ही दमकल विभाग को इसकी सूचना दी।
ग्वालियर चंबल क्षेत्र से 32 अग्निशमन गाड़ियां मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। गनीमत यह रही कि इस घटना में किसी की जान नहीं गई लेकिन गोदाम जलकर खाक हो गया।

हजीरा इलाके में एक गद्दा और रबर फैक्ट्री में तड़के आगजनी की घटना के बाद देखते ही देखते आगे विकराल रूप धारण कर लिया और पूरी फैक्ट्री को अपनी चपेट में ले लिया फैक्ट्री में लगी आग का धुंआ फैक्ट्री के पीछे बने एक घर तक भी पहुंच गया लेकिन घर में मौजूद सदस्य और बच्चों को तत्काल बाहर निकाला गया।
आगजनी की इस घटना में लाखों रुपए का नुकसान हुआ है और फायर ब्रिगेड डिपार्टमेंट द्वारा करीबन 32 गाड़ी पानी फेंक कर आग पर काबू पाया गया। समय रहते आग पर अगर काबू नहीं पाया जाता और फैक्ट्री के आसपास स्थित घरों के लोगों को बाहर नहीं निकाला जाता तो बड़ी घटना हो सकती थी।
यादव धर्म कांटा के पास अग्रवाल एंड संस की गद्दा, रबर और पोहा फैक्ट्री है। सुबह तड़के 4:00 के करीबन आग लगने की सूचना फायर ब्रिगेड डिपार्टमेंट को मिली तो तत्काल 9 गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग बुझाने का काम शुरू किया गया आग के विकराल रूप को देखते हुए करीबन 32 गाड़ी फायर ब्रिगेड द्वारा आग पर पानी फेंका गया तब जाकर आग पर काबू हुआ।
फायर अधिकारी अतिबल सिंह ने बताया कि 4:04 पर फायर ब्रिगेड डिपार्टमेंट को सूचना मिली थी कि गद्दा फैक्ट्री में आग लगी है। इसके बाद तत्काल फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर रवाना की गई थी।
मौके पर जांच पड़ताल में पता लगा कि की फैक्ट्री में पांच कर्मचारी रात को रुके हुए थे और संभवत बीढी फेंकने के कारण ही आग लगी है। लेकिन फैक्ट्री कर्मचारी द्वारा समय पर सूचना नहीं दी गई आसपास के लोगों ने आग जब देखी तो फायर ब्रिगेड डिपार्टमेंट को सूचना दी गई। आग को बुझाने के लिए 32 गाड़ी पानी अभी तक लग चुका है।
फैक्ट्री के पीछे बने घर में भी आग का धुंआ पहुंचा था लेकिन घर में मौजूद लोगों को समय से बाहर निकाला गया। अगर उन्हें समय से नहीं निकाला जाता तो घुटन होने से कोई बड़ी घटना हो सकती थी फैक्ट्री मालिक भी मौके पर पहुंचे हैं। फायर ब्रिगेड डिपार्टमेंट ने जब जांच पड़ताल की है तो फैक्ट्री में किसी तरह के फायर सेफ्टी उपकरण नहीं पाए गए है। जिसके लिए फैक्ट्री संचालक पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
संवाद सूत्र: पंकज श्रीमाली, ग्वालियर/मध्य प्रदेश












Click it and Unblock the Notifications