6 साल में भी ग्वालियर नहीं बन सका स्मार्ट सिटी, कई प्रोजेक्ट पड़े हैं अधूरे

ग्वालियर शहर मे स्मार्ट सिटी के कई प्रोजेक्ट अभी तक नहीं हो सके शुरु, अब सिर्फ एक साल बची शेष

ग्वालियर, 5 जुलाई। ग्वालियर शहर स्मार्ट सिटी शहरों में शामिल किया गया था। इस बात को 6 साल बीत चुके हैं। बावजूद इसके अभी तक ग्वालियर शहर स्मार्ट सिटी नहीं बन पाया है क्योंकि स्मार्ट सिटी के कई प्रोजेक्ट अभी तक ग्वालियर शहर में शुरू भी नहीं हो सके हैं।

स्मार्ट सिटी
5 साल के लिए था स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट
केंद्र सरकार ने देश के 100 शहरों को स्मार्ट सिटी में शामिल किया था और इन शहरों को अगले 5 साल में स्मार्ट सिटी में तब्दील करना था लेकिन ग्वालियर में स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत होने वाले कई काम अभी तक शुरू भी नहीं हो सके हैं।
5 साल पूरे होने पर बढ़ा दी गई थी 2 साल की अवधि
स्मार्ट सिटी के सभी प्रोजेक्ट साल 2021 के जून महीने तक पूरा होने थे लेकिन कोरोना काल होने की वजह से यह समय सीमा 2 साल और बढ़ा दी गई थी। बावजूद इसके ग्वालियर शहर में अभी तक स्मार्ट सिटी के कई प्रोजेक्ट अटके हुए हैं और जिनके शुरू होने की उम्मीद भी फ़िलहाल नजर नहीं आ रही है।
अब एक साल रह गया है बाकी
कोरोना काल की वजह से 2 साल बढ़ाई गई समय सीमा में से एक साल निकल चुका है और अब सिर्फ एक साली बाकी रह गया है। इसका मतलब स्मार्ट सिटी के सभी कार्य इस एक साल के अंदर ही पूरा करने हैं। लेकिन यह काफी मुश्किल लग रहा है क्योंकि स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत कई ऐसे कार्य हैं जिनको पूरा होने में लंबा वक्त लग सकता है। ऐसे में एक साल में इन कार्यों का पूरा होना काफी मुश्किल है।
सीएनजी बस सेवा, स्मार्ट स्कूल, प्रेस बिल्डिंग और अंतर्राज्यीय बस टर्मिनल की होनी है शुरुआत
स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत जो कार्य अभी पाइपलाइन में हैं उनमें से मुख्य कार्य ग्वालियर शहर के लिए सीएनजी बस सेवा शुरू करना भी शामिल है। ग्वालियर शहर में 80 सीएनजी बसें शुरू करना है और इनके लिए रूट भी तैयार करना है। इसके अलावा स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत स्मार्ट स्कूल का भी निर्माण होना है, लेकिन उसके लिए अभी तक जमीन भी तय नहीं हो सकी है। इतना ही नहीं स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत अंतर्राज्यीय बस टर्मिनल का भी निर्माण होना है लेकिन अभी इसकी शुरुआत की सुगबुगाहट भी नहीं हुई है।
स्मार्ट रोड समेत अन्य प्रोजेक्टों में लगेगा समय
स्मार्ट सिटी ऑफिस से मिली जानकारी के अनुसार ग्वालियर शहर में स्मार्ट रोड बनना है। इसके अलावा अंडर ग्राउंड मल्टी लेवल पार्किंग भी बनना है। इन प्रोजेक्टों में भी अभी काफी समय लग जाएगा।
समय सीमा में कार्य पूरा करने के लिए प्रयास रहेगा जारी
स्मार्ट सिटी सीईओ नीतू माथुर का कहना है कि स्मार्ट सिटी के कई प्रोजेक्ट अभी पेंडिंग है लेकिन उनकी कोशिश रहेगी कि बचे हुए सभी प्रोजेक्ट तय समय सीमा में ही पूरे कर लिए जाएं।
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+