Gwalior News: एसडीएम ने बेटे को जड़ा थप्पड़, तो दबंग लेडी ने उठा लिया हंसिया, बूढ़ी मां का वीडियो वायरल
Gwalior News: ग्वालियर में शासकीय हैंडपंप से कब्जा हटाने गई टीम का अतिक्रमकारी परिवार से विवाद हो गया था। इसके बाद एसडीएम ने युवक को थप्पड़ जड़ दिया। बेटे को पीटता देखकर उसकी मां ने अफसर पर हथियार तान दिया।

Gwalior News: मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले का एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। वीडियो भितरवार से एसडीएम अश्वनी रावत का बताया जा रहा है।जिसमें वह एक युवक के साथ मारपीट करते हुए दिखाई दे रहे हैं। उसी वीडियो पर वहां मौजूद एक बुजुर्ग महिला आक्रामक हो जाती है। और हंसिया उठाते हुए लोगों से धक्का-मुक्की कर रही है है। साथ ही अधिकारियों को धमका भी रही है।
Recommended Video
दरअसल भितरवार एसडीएम अश्वनी रावत को शिकायत मिलने पर सरकारी हैंडपंप पर कब्जे को हटाने आए हुए थे। इस दौरान एसडीएम का एक युवक और उसके परिवार बालों से विवाद हो गया। एसडीएम अपना आपा खोते हुए बहस कर रहे युवक को थप्पड़ जड़ने लगे। इस दौरान एक बुजुर्ग महिला युवक की मां हथियार उठाते हुए दौड़ पड़ी और उसके साथ भी धक्का-मुक्की हो गई। हालांकि इस घटना में किसी को कोई चोटें नहीं आई।
पुलिस पीएचई अधिकारियों की शिकायत पर सरकारी काम में बाधा पहुंचाने के मामले में युवक सहित दो महिलाओं के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है।
एसडीएम अश्वनी रावत पनिहार थाना एरिया के घिरौली गांव में जल-नल योजना के तहत चल रहे काम का निरीक्षण करने शनिवार को पीएचई विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ गए हुए थे। इसी दौरान गांव वालों ने गांव के ही युवक नरेश यादव और उसके परिवार के द्वारा शासकीय हैंडपंप पर कब्जा करने की शिकायत कर दी।
एसडीएम रावत पीएचई के अधिकारियों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे लेकिन वहां मौजूद दो महिलाओं ने हंगामा खड़ा कर दिया। दोनों महिलाएं हैंडपंप पर खड़ी होकर अतिक्रमण नहीं हटाने दे रही थी। इसी दौरान नरेश यादव नाम का युवक आ गया और एसडीएम से लड़ाई करने लगा।
बातचीत बढ़ने पर एसडीएम ने आपा खो दिया और युवक को थप्पड़ जड़ दिए। एक बूढ़ी मां हथियार लेकर दौड़ी और मौके पर मौजूद महिलाओं ने गुस्से में आकर अधिकारियों पर पत्थर फेंके। इसके बाद एसडीएम हैंडपंप का कब्जा बिना हटाए ही सरकारी कर्मचारियों के साथ थाने पहुंचे और पीएचई अधिकारियों ने शासकीय काम में व्यवधान बाधा डालने का अपराध दर्ज कराया।
थाना पनिहार पुलिस ने नरेश यादव सहित दो महिलाओं के खिलाफ एफ आई आर दर्ज कर लिया है। महिलाएं आरोपी नरेश यादव की पत्नी और मां बताई जा रही है। इस घटना में ग्वालियर कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह ने जानकारी दी कि घटना की जांच लगभग हो चुकी है। दोनों पक्षों को सुना गया है। मामला शासन को भेजा गया है।
Gwalior News: एसडीएम ने बेटे को जड़ा थप्पड़, तो दबंग लेडी ने उठा लिया हंसिया, बूढ़ी मां का वीडियो वायरल pic.twitter.com/2MFEFGdaRC
— Rakesh kumar patel (@NanheRakesh) June 5, 2023












Click it and Unblock the Notifications