विदेशी महिला ने फेसबुक पर रिटायर इंजीनियर से ठगे 50 लाख रुपये, कंपनी में सप्लायर बनने का दिया लालच
Gwalior News: मध्य प्रेदश के ग्वालियर में रहने वाले रिटायर इंजीनियर को फेसबुक पर विदेशी महिला से दोस्ती करना महंगा पड़ गया है।
बिजनेस में ज्यादा प्रॉफिट कमाने कमाने के चक्कर में एमपीईबी के रिटायर्ड इंजीनियर 50 लाख रुपए की ठगी का शिकार हो गए हैं। ठगी का शिकार हुए रिटायर्ड इंजीनियर ने इस मामले की शिकायत ग्वालियर क्राइम ब्रांच में दर्ज कराई है।

एडिशनल एसपी निरंजन शर्मा के जानकारी अनुसार कैलाश विहार में रहने वाले विजय कुमार शर्मा छत्तीसगढ़ में एमपीईबी में इंजीनियर थे। रिटायरमेंट के बाद वे ग्वालियर में रह रहे हैं। कुछ समय पहले फेसबुक के माध्यम से रिटायर्ड इंजीनियर विजय कुमार शर्मा की बातचीत डॉक्टर लौरा एल्विस नाम की महिला से बातचीत हुई थी।
डॉक्टर लौरा एल्विस ने चैटिंग पर विजय कुमार को जानकारी दी कि वह इंग्लैंड में एक फार्मा कंपनी में नौकरी करती है। उनकी कंपनी मोटापा कम करने की दवाई तैयार करती है। लौरा एल्विस ने कहा कि मोटापा कम करने की दवाई को तैयार करने में एक हर्बल प्रोडक्ट मिलाया जाता है, जो इंडिया समेत कुछ अन्य देशों में मिलता है। इसकी सप्लाई उनकी कंपनी को एक सप्लायर भारत में करता था, लेकिन अचानक उसकी मौत हो गई है। इसलिए अभी नया सप्लायर ढूंढ़ रहे हैं।
विदेशी महिला ने विजय कुमार शर्मा से कहा कि मोटा मुनाफा कमाना है तो वह इस कंपनी में सप्लायर बन सकते हैं। इसमें वह मदद कर देगी। डॉक्टर लौरा एल्विस ने कहा कि जो रॉ मटेरियल कंपनी को चाहिए, वह हैदराबाद में मिलता है। पहले उसका सैंपल भेजना होगा, जिसे कंपनी का कर्मचारी भारत आकर देखेगा और पास हो जाने पर सप्लाई का काम दे दिया जाएगा।
महिला की बातों में आकर रिटायर्ड इंजीनियर विजय कुमार शर्मा ज्यादा कमाई के लालच में आ गए। वे इसके लिए तैयार हो गए। उन्होंने पहले 8 लाख रुपये में 8 सैंपल खरीदे, जिन्हें दिल्ली में आकर महिला के द्वारा बताए गए युवक ने पास कर दिया। इसके बाद लॉरा एल्विस के कहने पर 40 और सैंपल डॉक्टर विजय कुमार शर्मा ने खरीद लिए।
रिटायर्ड इंजीनियर ने तकरीबन 50 लाख रुपये का ट्रांजेक्शन विजय शर्मा ने कर दिया, लेकिन इस बार कंपनी की तरफ से न तो कोई ऑर्डर मिला और न कोई रिप्लाई आया।
इसके बाद रिटायर्ड इंजीनियर समझ गए कि उनके साथ ठगी हुई है। उन्होंने इस मामले की शिकायत ग्वालियर क्राइम ब्रांच में दर्ज कराई है।
एएसपी ने जानकारी देते हुए बताया कि एमपीईबी के रिटायर्ड इंजीनियर विजय शर्मा का फेसबुक के माध्यम से किसी विदेशी महिला से संपर्क हुआ था। उनके बीच चैटिंग हुई और सामने वाले ने उन्हें भरोसा दिलाया कि हमारी बहुत बड़ी कंपनी है और उसका प्रोडक्शन है। हम यहां पर वजन कम करने का माल सप्लाई करते हैं। इसका मटेरियल भारत से आता है। यह विश्वास में आ गए। इसके बाद इनसे करीब 50 लाख का ट्रॉजेक्शन कराया गया। जब इनको समझ में आया कि यह फ्रॉड हुआ है तो उनके द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई।












Click it and Unblock the Notifications