ग्वालियर में बुंदेलखंड एक्सप्रेस के एसी कोच में लगी आग
ग्वालियर आ रही बुंदेलखंड एक्सप्रेस के एसी कोच में आग लगने से हड़कंप मच गया, समय रहते आग पर काबू पा लिया गया
ग्वालियर, 2 अगस्त। जबलपुर के अस्पताल में सोमवार को हुए अग्निकांड को अभी प्रदेश की जनता भुला भी नहीं पाई है कि मंगलवार को बुंदेलखंड एक्सप्रेस में आग लगने से हड़कंप मच गया। गनीमत यह रही के हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई और समय रहते हुए आग पर काबू पा लिया गया। घटना उस वक्त हुई जब बुंदेलखंड एक्सप्रेस ग्वालियर स्टेशन की तरफ बढ़ रही थी।

ट्रेन के एसी कोच में लगी आग
मंगलवार बुंदेलखंड एक्सप्रेस में अचानक आग लग गई। यह आग ट्रेन के एसी कोच में लगी। आग लगते ही एसी कोच से धुआं उठने लगा। एसी कोच में आग लगते ही हड़कंप मच गया। जिस वक्त एसी कोच में यह आग लगी, उस वक्त ट्रेन झांसी से ग्वालियर स्टेशन की तरफ आ रही थी।
स्मोक डिटेक्शन के कारण रुक गई थी ट्रेन
बुंदेलखंड एक्सप्रेस ग्वालियर की तरफ बढ़ रही थी, तभी स्मोक डिटेक्शन की वजह से ट्रेन ग्वालियर से तकरीबन 4 किलोमीटर पहले ही सिथौली रेलवे स्टेशन के पास रुक गई। इसके बाद गाड़ी को डायरेक्ट कर दिया गया। ट्रेन के एसी कोच में स्मोक डिटेक्टर लगा हुआ था, जिसके कारण आग की जानकारी मिल गई।
आग की जानकारी मिलते ही की गई आग बुझाने की कार्रवाई
जैसे इस बात की जानकारी मिली की ट्रेन की एसी कोच में आग लग गई है, तो तुरंत आग को बुझाने की कार्रवाई की गई। एसी कोच का कांच तोड़कर उसके अंदर भरे धुंए को निकाला गया और आग को बुझाने का काम किया गया।
शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी आग
शुरुआती जांच में पता चला है कि ट्रेन के एसी कोच में शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लग गई थी, लेकिन समय रहते इसका पता लग गया जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया। हालांकि आग को बुझाने के बाद ट्रेन को तुरंत रवाना कर दिया गया।
सोमवार को जबलपुर में हो चुका है आगजनी का बड़ा हादसा
सोमवार को जबलपुर में भी आगजनी का बड़ा हादसा हो गया है। हॉस्पिटल में अचानक आग लगने की वजह से मासूम लोगों की जान चली गई, इसलिए आग की घटना को लेकर इस वक्त सभी अलर्ट हैं।












Click it and Unblock the Notifications