400 पार के लक्ष्य को प्राप्त कर हर बूथ जीतना होगा, ग्वालियर में ज्योतिरादित्य सिंधिया का बड़ा बयान

पीएम नरेन्द्र मोदी देश का लगातार विकास करते हुए भारत को विकसित बनाने के लिए कार्य कर रहे हैं। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने 2047 तक भारत को विश्व गुरू बनाने के लिए कार्य कर रहे हैं। भारत को विश्व गुरू बनाने का कार्य भाजपा सरकार ही कर सकती है। इसलिए आप सभी श्री नरेन्द्र मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए भाजपा को ऐतिहासिक मतों से विजयी बनाएं।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने कश्मीर के लाल चौक से लेकर चांद तक तिरंगा फहरा दिया है। हम सब कार्यकर्ताओं को मिलकर हर बूथ पर जीत का परचम फहराना है। यह बात केंद्रीय मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ग्वालियर के पड़ाव क्षेत्र स्थित मोदी हाउस में भाजपा के लोकसभा चुनाव कार्यालय का शुभारंभ करते हुए कही।

Every booth will have to be won after achieving the target of crossing 400 Jyotiraditya Scindia big statement in Gwalior

400 पार के लक्ष्य को प्राप्त कर हर बूथ जीतना होगा- सिंधिया

केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने हर बूथ पर 370 नए वोट पार्टी से जोड़ने का मंत्र दिया है। 370 के आंकड़े से भाजपा का भावनात्मक संबंध है। जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटाने के लिए डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी ने अपना बलिदान दे दिया। भाजपा कार्यकर्ता हर बूथ पर 370 नए मतदाता पार्टी से जोड़कर डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी को सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित करें। पीएम मोदी ने भाजपा को इस लोकसभा चुनाव में 370 सीटें और एनडीए गठबंधन को 400 पार सीटें जीतने का लक्ष्य दिया है।

भाजपा के हम सभी कार्यकर्ताओं को 400 पार के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए देश और प्रदेश के हर बूथ को जीतने के लिए कार्य करना होगा। आप सभी देवतुल्य कार्यकर्ता अपने-अपने बूथ पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के गरीब कल्याण व जनहितैषी कार्यों को जन-जन तक पहुंचाएं और लाभार्भियों से संपर्क कर नरेन्द्र मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए वोट देने की अपील करें। जनता के आशीर्वाद से 400 का लक्ष्य प्राप्त करने के लिए भाजपा प्रदेश के हर बूथ के साथ प्रदेश की सभी 29 लोकसभा सीटें भाजपा जीतेगी। प्रधानमंत्री जी ने जो लक्ष्य हमें दिया है उसे हमें अपने विधानसभा, मंडल, शक्ति केंद्र और बूथ को मजबूत बनाकर रिकॉर्ड बनाना है।

प्रधानमंत्री जी ने कश्मीर के लाल चौक से लेकर चांद तक तिरंगा फहरा दिया-डॉ. मिश्रा

भाजपा के वरिष्ठ नेता व न्यू ज्वाइनिंग टोली के प्रदेश संयोजक डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने कहा प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी वैश्विक नेता है। उन्होंने अपने दस साल के कार्यकाल में पूरा देश बदल कर रख दिया। पहले कश्मीर में तिरंगा फहराना जोखिम का काम माना जाता था, आज मोदी जी ने कश्मीर के लाल चौक में तो क्या चांद तक पर तिरंगा फहरा दिया है। पहले पाकिस्तान आतंकियों को हमारे देश मे भेजकर खूनी खेल खेलता था। आज हम पाकिस्तान में घुस कर आतंकियों को मार गिराते हैं। कश्मीर से धारा 370 हटाने से लेकर अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण तक के जो ऐतिहासिक कार्य प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने किए हैं, उस कार्य को करने की हिम्मत आज तक कोई नहीं कर सका था।

उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता आत्मविश्वास के साथ घर-घर निकलेंगे तो विरोधियों के हौसले भी पस्त हो जायेंगे। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाएं और उनके नाम पर आप पर जब वोट मांगेंगे तो लोग भी आपके साथ खड़े दिखेंगे। आपके पास प्रधानमंत्री श्री मोदी जी जैसा करिश्माई व्यक्तित्व है और दूसरी तरफ विरोधी कांग्रेस के पास राहुल गांधी जैसा हास्य का पात्र है।

यह चुनाव भारत को समृद्ध बनाने के लिए है- लाल सिंह आर्य

भाजपा के अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालसिंह आर्य ने कहा कि यह चुनाव राष्ट्र और भारत को समृद्ध बनाने के बीच है। प्रचंड बहुमत के साथ पार्टी के प्रत्याशी श्री भारत सिंह कुशवाह को आशीर्वाद मिले यह संकल्प लेकर हम सब कार्यकर्ताओं को अपने-अपने बूथ पर चुनाव लड़ना है। भारतीय जनता पार्टी अपनी विचारधारा को लेकर चुनावी मैदान में है। हम सब की भूमिका प्रत्येक बूथ पर पार्टी का परचम फहराना है, ताकि भाजपा इस लोकसभा चुनाव में ऐतिहासिक बहुमत से लोकसभा चुनाव में विजयी हो। उन्होंने कहा सभी कार्यकर्ता अपने-अपने बूथ पर चुनाव अभियान को सर्वव्यापी बनाकर कांग्रेस को हर बूथ से उखाड़ फेंककर भाजपा का कमल खिलाना है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+