Gwalior News: जादू-टोना के शक में बुजुर्ग को मल खाने के लिए किया गया मजबूर, बंधक बनाकर मारपीट का आरोप
Gwalior News: मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले से मानवता को शर्मशार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक बुजुर्ग पर जादू-टोने का आरोप लगाकर कुछ लोगों ने जमकर पीटा और उन्हें मानव मल खाने को मजबूर किया। मामला सामने आने के बाद एडिशनल एसपी के निर्देश पर स्थानीय पुलिस ने कार्रवाई शुरू की।
निहोना गांव के दबंगों ने एक बुजुर्ग को जादू टोने का आरोप लगाकर मारपीट की और इतने पर भी मन नहीं भरा तो उसे मानव-मल खिला दिया। घटना के बाद स्थानीय पुलिस ने भी पीड़ित बुजुर्ग की फरियाद नहीं सुनी जिसके बाद पीड़ित बुजुर्ग पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुँचा।

दरअसल ग्वालियर के आँतरी थाना क्षेत्र में स्थित निहोना ग्राम में दबंगों ने बुजुर्ग वीरेंद्र यादव को जादू टोने के शक में जबर्दस्ती मानव मल खिला दिया और जमकर मारपीट कर दी।
निहोना गांव में अपनी पत्नी के साथ रहने वाले 70 वर्षीय बुजुर्ग वीरेंद्र यादव के पास खेती की जमीन है। इस पर गांव के दबंगों ने कब्जा करने की नीयत से बुजुर्ग को झूठे आरोप लगाकर गांव से निकालना चाहते हैं।
अपनी गुहार लेकर एसपी ऑफिस पहुंचे बुजुर्ग ने स्थानीय थाने पर भी मिलीभगत के आरोप लगाए, हालांकि इसके बाद एडिशनल एसपी ऋषिकेश मीणा ने तत्काल एक्शन लेते हुए संबंधित थाना प्रभारी को कार्रवाई के लिए निर्देशित किया और जांच करने के बाद आरोपियों पर सख्त कार्रवाई के आदेश दिए हैं।
संवाद सूत्र: पंकज श्रीमाली, ग्वालियर /मध्य प्रदेश












Click it and Unblock the Notifications