Gwalior News: रील देख प्यार हुआ, हकीकत देखते ही उड़े होश, प्यार से इंकार पर Video Viral
मध्य प्रदेश के ग्वालियर से अनोखा मामला सामने आया है, जहां एक लड़की को रील देखते-देखते लड़के से प्यार हो गया। वहीं इसके बाद दोनों के बीच बातचीत होने लगी, और धीरे-धीरे यह बातचीत प्यार में तब्दील हो गई। वहीं इसके बाद जब लड़की ने लड़के को मिलने बुलाया तो लड़की हकीकत देख हैरान रह गई।
लड़का जब सामने आया तो लड़की ने जैसे ही लड़के के सफेद बाल देख वैसे ही लड़के से उम्र पूछी तो लड़के ने अपनी उम्र लड़की से 10 साल बड़ी बताई, जिसे सुन लड़की हैरान रह गई, और लड़की ने तुरंत रिश्ता तोड़ दिया। वहीं इसके बाद लड़के ने लड़की के फोटो एडिट कर वायरल कर दिए, इसके बाद लड़की ने पुलिस से शिकायत की है

जानकारी के मुताबिक, कुछ सालों पहले लड़की अपनी मां के घर गई हुई थी, तभी वहां एक लड़के से उसकी पहचान हुई। लड़के ने सोशल मीडिया साइट के जरिए लड़की से बातचीत बढ़ाई और धीरे-धीरे यह बातचीत प्यार में तब्दील हो गई। वहीं लड़की ने लड़के को मिलने बुलाया, इसके बाद लड़का मिलने पहुंचा तो लड़के के सफेद बाल लड़की को नजर आए। इसके बाद लड़की ने जब लड़के से उम्र पूछी तो लड़के ने अपनी उम्र लड़की से 10 साल बड़ी बताई, जिसे सुन लड़की हैरान रह गई, और तुरंत रिश्ता तोड़ दिया।
लड़की के रिश्ता तोड़ने से नाराज हुए लड़के ने लड़की के कुछ फोटो एडिट करके वायरल कर दी, इसके बाद यह वीडियो और फोटो जैसे ही लड़की के परिजनों तक पहुंचे तो मामले की जानकारी लगी है, जिसके बाद लड़की ने पुलिस थाने पहुंचकर लड़के के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गई है, जहां पुलिस अब जल्द लड़के को हिरासत में लेने की तैयारी कर रही है। लड़की ने बताया कि, सोशल मीडिया साइट के जरिए हुई पहचान के बाद रील देखते समय लड़के से प्यार हुआ था, जिसके बाद जब लड़के की हकीकत देखी तो होश उड़ गए।
ये भी पढ़े- Indore News: पत्नी की दोस्त को मिलने बुलाया, मौका पाकर पटवारी ने किया गलत काम












Click it and Unblock the Notifications