Gwalior News: जमानत के लिए DJ Court पहुंचे कांग्रेस नेता राजा पटेरिया, MP MLA कोर्ट से याचिका खारिज
मप्र के पूर्व मंत्री और कांग्रेस नेता राजा पटेरिया की ग्वालियर एमपी एमएलए कोर्ट जमानत याचिका खारिज कर दी है। अब पटेरिया की ओर डीजे कोर्ट में आवेदन लगाया गया है। जिस पर गुरूवार को सुनवाई होना है।

Congress leader Raja Patria reaches DJ court for bai:पीएम नरेंद्र मोदी की हत्या वाले बयान में MP MLA की स्पेशल कोर्ट ने कांग्रेस नेता राज पटेरिया को जमानत देने से इंकार कर दिया है। एमपी के ग्वालियर की विशेष अदालत में जमानत के लिए अर्जी लगाईं गई थी। पन्ना की पवई पुलिस को कोर्ट ने केस डायरी पेश करने कहा था। बुधवार को इस मामले में सुनवाई हुई और कोर्ट ने दोनों पक्षों की दलीलों को सुना, फिर याचिका खारिज कर दी। अब डीजे कोर्ट में आवेदन लगाया गया है, जिस पर गुरूवार को सुनवाई होना है।
Recommended Video

मध्य प्रदेश के पूर्व मंत्री और कांग्रेस के सीनियर लीडर राजा पटेरिया एमपी MLA की विशेष कोर्ट से भी कोई राहत नहीं मिली। ग्वालियर की विशेष अदालत ने उनकी जमानत याचिका निरस्त कर दी। बुधवार को मामले पर सुनवाई शुरू हुई तो पटेरिया की ओर पूर्व महाधिवक्ता राजीव शर्मा ने दलील दी गई कि उन्हें अधूरे वायरल वीडियो के आधार पर गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने जिस तरह FIR दर्ज करते हुए कार्रवाई की है, वह गलत है। शासन की ओर से एडीपीओ अभिषेक सिरोठिया ने जमानत का विरोध गया। दलील दी गई कि पटेरिया ने संवैधानिक पद पर आसीन व्यक्ति के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की है, जो बेहद गंभीर है।

विशेष अदालत से जमानत अर्जी निरस्त होने के बाद पटेरिया ने डीजे कोर्ट में आवेदन लगाया है। जिस गुरूवार को सुनवाई होना है। आपको बता दें कि 11 दिसंबर को कांग्रेस पार्टी के मंडलम की बैठक में कार्यकर्ताओं के साथ जब पटेरिया बैठक कर रहे थे, उसी दौरान उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी की हत्या के लिए तत्पर रहने वाला बयान दिया। वहां मौजूद किसी व्यक्ति ने इस बयान का वीडियो रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। जिसके बाद जमकर बबाल मचा और पवई पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर 13 दिसंबर को पटेरिया को गिरफ्तार किया था। प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने भी पटेरिया को इस कृत्य के लिए कारण बताओं नोटिस जारी किया था। इसके अलावा पूर्व सीएम कमलनाथ ने भी बयान की निंदा की थी। हालांकि बाद राजा पटेरिया ने बबाल मचने के बाद सफाई दी थी कि हत्या वाले बयान को गलत ढंग से पेश किया जा रहा है। उनके कहने का आशय चुनाव में नरेंद्र मोदी को हराना था, न कि वास्तव में हत्या के लिए किसी को उकसाना।












Click it and Unblock the Notifications