सिंधिया द्वारा खुद को काला कौवा बताए जाने पर राज्यसभा में उप नेता प्रतिपक्ष प्रमोद तिवारी ने ली चुटकी
संवाद सूत्र - पंकज श्रीमाली
केंद्रीय मंत्री सिंधिया द्वारा खुद को काला कौवा बताए जाने पर टिप्पणी करते हुए प्रमोद तिवारी ने कहा हमारे यहां तो कौवे को अपशगुन माना जाता है जब वे हमारे साथ थे तो पार्लियामेंट का चुनाव हम हार गए और अब भाजपा के साथ है तो मैं कहता हूं कि उनका यह हुनर भाजपा के काम आए।
शास्त्रों में कौवे को लेकर अलग-अलग परिभाषाएं हैं कोई उसे श्राद्ध पक्ष में दान करता है तो मैं तो कहता हूं कि यह सिलसिला तेरहवीं तक जारी रहे और काला कौवा मामा की राजनीतिक तेरहवीं ही करके ही जाए।

पांच राज्यों में हो रहे विधानसभा चुनाव में भाजपा का होगा सुपड़ा साफ़
राज्यसभा में उप नेता प्रतिपक्ष और वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी ने दावा किया है कि पांच राज्यों में होने जा रहे विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को बुरी और करारी हार मिलने वाली है जिसमें छत्तीसगढ़ राजस्थान और मध्य प्रदेश में कांग्रेस पार्टी की पूर्ण बहुमत से सरकार बनेगी तेलंगाना में अभी स्थिति साफ नहीं है और मिजोरम में मिली जुली सरकार बनेगी ऐसे में बीजेपी इन पांच राज्यों में साफ होने जा रही है।
11 वचन और 101 वायदों के साथ हम जनता के बीच जा रहे
प्रमोद तिवारी ने कहा कि मध्य प्रदेश में 11 वचन और 101 वायदे हमने किए हैं जिन्हें लेकर हम जनता के बीच जा रहे हैं. और मुझे पूरा विश्वास है की मध्य प्रदेश में कांग्रेस पार्टी पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने जा रही है क्योंकि यहां के लोगों का भारतीय जनता पार्टी से विश्वास उठ गया है।
महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार से ध्यान हटाने भाजपा अलाप रही राम मंदिर का लाग
भारतीय जनता पार्टी द्वारा कांग्रेस को सनातन और राम मंदिर विरोधी बताए जाने पर प्रमोद तिवारी ने जवाब दिया है कि धर्म सभी की व्यक्तिगत आस्था का सवाल है मैं कांग्रेस नेता हूं और सनातन को मानता हूं मैं हिंदू ब्राह्मण हूं मेरे घर में भी राम मंदिर है और मेरी राम के प्रति पूरी आस्था है लेकिन भारतीय जनता पार्टी महंगाई बेरोजगारी भ्रष्टाचार कतर में हिंदुस्तान के लोगों को फांसी लगाने लद्दाख में चीन के कब्जे और मणिपुर से लोगों का ध्यान हटाने के लिए धर्म का सहारा लेती है और उन्होंने राजनीति की मर्यादा भी खत्म कर दी है मुझे लगता है कि भाजपा और आरएसएस को अब मोदी पर ही विश्वास नहीं है खुद आरएसएस का कहना है कि मोदी को लेकर चिंतन मनन करना होगा क्योंकि मोदी मैजिक अब खत्म होने की कगार पर है।












Click it and Unblock the Notifications