क्या कांग्रेस नेता जीतू पटवारी होंगे गिरफ्तार, 'इमरती देवी का रस खत्म, चाशनी नहीं बची' वाले बयान पर FIR

Jitu Patwari FIR Case: सिंधिया की कट्टर समर्थक और मध्य प्रदेश सरकार की पूर्व मंत्री इमरती देवी को लेकर विवादित बयान देने पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी की मुश्किलें बढ़ गई हैं। इमरती देवी ने ग्वालियर में जीतू के खिलाफ एफआईआर दर्ज करायी है।

मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने पत्रकारों से बात करते हुए इमरती देवी पर अमर्यादित टिप्पणी की थी। इस बयान के तूल पकड़ने पर पटवारी ने बयान को तोड़मरोड़ कर पेश करने का आरोप लगाया और साथ ही माफी भी मांग ली।

Jitu Patwari FIR Case

प्रदेश अध्यक्ष के इस बयान पर भारतीय जनता पार्टी हमलावर है और इमरती देवी ने भी पटवारी और कांग्रेस को जमकर घेरा है। उनका आरोप है कि कांग्रेस के नेता महिलाओं का सम्मान नहीं करते हैं। कमलनाथ और दिग्विजय सिंह भी अमर्यादित टिप्पणियां कर चुके हैं। पटवारी के बयान को लेकर इमरती देवी ने डबरा में एफआईआर दर्ज करवाई है। इमरती देवी दलित वर्ग से आती हैं।

ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कांग्रेस को घेरा
राज्य सरकार की मंत्री कृष्णा गौर ने बयान की निंदा करते हुए कहा कि क्या जीतू पटवारी अपने घर की महिलाओं में भी चाशनी और रस ढूंढते हैं जवाब दें? सोनिया, प्रियंका सहित कांग्रेसियों की चुप्पी क्या पटवारी के बयान पर मौन सहमति है? वहीं, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भी बयान की निंदा करते हुए X पर लिखा कि यह केवल इनके बोल नहीं, बल्कि पूरी कांग्रेस पार्टी की मानसिकता है। दलितों और खासकर महिलाओं का अपमान इस पार्टी की रीत बन गई है।

ज्योतिरादित्य सिंधिया ने आगे लिखा बाबा साहेब अंबेडकर ने देश की महिलाओं व दलितों को अपने सम्मान के लिए लड़ने की प्रेरणा दी है। हमारे प्रदेश के दलित भाई-बहन इमरती देवी के ऊपर इनकी ओछी टिप्पणी का बदला आगामी 7 तारीख को अपने वोट से लेंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+