विपक्षी एकता पर CM शिवराज पर बोले- मोदी जी की लोकप्रियता की बाढ़ से घबराकर सभी एक पेड़ पर चढ़ने की कर रहे कोशिश

mp politics news: बिहार की राजधानी पटना में विपक्षी दलों की बैठक को लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने तंज कसते हुए कहा कि विपक्षी एकता का कोई निष्कर्ष नहीं है। जैसे बरसात में बाढ़ आती है तो सभी जीव जंतु एक पेड़ पर बैठ जाते हैं, वैसे ही मोदी और भाजपा की बाढ़ से डरकर यह सभी एक पेड़ पर चढ़कर बैठने की कोशिश कर रहे हैं।

ग्वालियर पहुंचे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मीडिया से चर्चा के दौरान विपक्षी दलों की बैठक को लेकर विपक्ष और राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा उन्होंने कहा कि लालू यादव जी कह रहे हैं कि तुम्हारी मम्मी बहुत शिकायत कर रही कि तुम शादी नहीं कर रहे हो, शादी कर लो। दूल्हा बन जाओ, बारात में हम सब आएंगे। बाकी वह दूल्हा कौन है? बरात कौन है? इसका ठिकाना ही नहीं है। सीएम शिवराज की इस बात पर पास खड़े ज्योतिरादित्य सिंधिया भी मुस्कुराने लगे।

CM said on Shivraj – Fearing the flood of popularity of Modi ji, everyone is trying to climb tree

सीएम शिवराज ने कहा कि जब जंगल में बाढ़ आती है तो सभी जीव-जंतु अपनी जान बचाने के लिए एक पेड़ पर चढ़ जाते हैं। उस पेड़ पर सांप, मेंढक, बंदर और अन्य जानवर होते हैं और बाढ़ का पानी नीचे बहरा होता है। वैसे ही इस समय पीएम नरेंद्र मोदी और भाजपा की लोकप्रियता की बाढ़ से विपक्षी घबराए हुए हैं। और सभी एक पेड़ पर चढ़कर बैठने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन पीएम मोदी दुनिया के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता हैं। काठ की हांडी बार-बार नहीं चढ़ती। कितनी बार भी एकता कर ले कुछ नहीं होने वाला।

Recommended Video

    मोदी जी की लोकप्रियता की बाढ़ से घबराकर सभी एक पेड़ पर चढ़ने की कर रहे कोशिश-CM शिवराज

    कमलनाथ ने अपनी सरकार को ही पीस दिया: CM

    ग्वालियर पहुंचे सीएम शिवराज ने कहा कि 'कमलनाथ जी की चक्की इतनी बारीक पीसती है कि उन्होंने अपनी बनी बनाई सरकार ही पीस ली। मैं कमलनाथ को केवल इतना कहना चाहता हूं वह आजकल बौखलाहट में कभी कर्मचारियों को, कभी अधिकारियों को पीसते हैं। कई बार वे कहते हैं कि मेरी चक्की बड़ा बारीक पीसती है। उनकी चक्की ऐसी चली कि उन्होंने उनकी सरकार को ही पीस दिया।'

    सीएम ने कहा कि 'कमलनाथ कभी दिग्विजय सिंह को पीते हैं, कभी अरुण यादव को पीसते हैं, कभी अजय सिंह को पीसते हैं। 15 महीने प्रदेश की जनता को ऐसा पीसा की ज्योतिरादित्य सिंधिया ने देखा कि विकास तार-तार हो रहा है। प्रदेश लूट रहा है, तो फैसला करना पड़ा कि सरकार को छोड़ दो। उनकी चक्की प्रदेश को तबाही के लिए पीसती है। अब वह किसी को बुला लें, कोई फर्क नहीं पड़ता है।,

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+