Gwalior में मोहन-ज्योति की जोड़ी का दिखा दम, सियासत के नए समीकरण तैयार

प्रदेश के मुखिया सीएम मोहन यादव इन दिनों अलग-अलग शहरों में पहुंचकर दौरा करते नजर आ रहे हैं, जहां गुरूवार को सीएम मोहन यादव संगीत की नगरी कहे जाने वाले शहर ग्वालियर के दौरे पर आए।

यहां सीएम मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने एक साथ एक वाहन पर सवार होकर रोड शो किया, जहां दोनों ही दिग्गज नेताओं की जोड़ी का ग्वालियर की जनता ने दिल खोलकर स्वागत किया।

Gwalior

रोड शो में दिखा दम

ग्वालियर के मेला मैदान से शुरू हुए सीएम डॉ. मोहन यादव के रोड शो ने अलग-अलग मार्गों पर भ्रमण किया, जहां इस रोड शो में सीएम डॉ. मोहन यादव के साथ केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया नजर आ रहे थे। वहीं कुछ ऐसा ही नजारा कुछ समय पहले तक दिखाई देता था, जब शिवराज सिंह चौहान और केंद्रीय मंत्री सिंधिया की जोड़ी इसी तरह अपना दम दिखाती थी, लेकिन अब शिवराज सिंह चौहान की जगह मोहन यादव ने ली है, जहां यादव और सिंधिया की जोड़ी सियासत के नए समीकरण तैयार करती नजर आ रही है।

Recommended Video

    Gwalior में मोहन-ज्योति की जोड़ी का दिखा दम, सियासत के नए समीकरण तैयार

    सीएम को फलों से तौला

    ऐतिहासिक नगरी एवं संगीतधानी ग्वालियर में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने खुले वाहन पर सवार होकर आम जनता के प्रति आभार जताया। केन्द्रीय नागरिक उड्डयन एवं इस्पात मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया भी उनके साथ "जन आभार यात्रा" में शामिल हुए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव की "जन आभार यात्रा" गोले के मंदिर से शुरू हुई और काल्पीब्रिज होते हुए सात नम्बर चौराहा मुरार तक पहुँची। यात्रा मार्ग में दोनों ओर बड़ी संख्या में मौजूद महिलाओं, आमजन व शहर के गणमान्य नागरिकों ने जगह-जगह पुष्पवर्षा कर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का अभूतपूर्व व आत्मीय अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भी पुष्प वर्षा कर आम जनता के प्रति सरकार की ओर से आभार व्यक्त किया। "जन आभार यात्रा" के समापन स्थल सात नम्बर चौराहा मुरार पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को स्थानीय निवासियों ने फलों से तौलकर उनके प्रति अपना सम्मान प्रकट किया।

    ये भी पढ़े- MP News: पुलिस इंटेलिजेंस ने जारी की लिस्ट, कौन हैं प्रदेश के टॉप 10 VIP, जानिए

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+