Gwalior News: संबल योजना की राशि हड़पने जीवित लोगों के नाम पर बना लिए मृत्यु प्रमाण पत्र, जांच के बाद FIR दर्ज
संवाद सूत्र- पंकज श्रीमाली
ग्वालियर में एक बड़ा घोटाला हुआ है जिसमें सरकारी योजनाओं की राशि हड़पने के लिए उप सरपंच और पंचायत के सहायक सचिव ने मृत लोगों की अंत्येष्टि और सम्बल योजना में इनकी मौत पर मिलने वाली अनुग्रह राशि हड़पने के नाम पर ऐसे लोगों के नाम पर मृत्यु प्रमाणपत्र बना लिए जो न केवल जीवित हैं, बल्कि पूरी तरह से स्वस्थ्य और भले-चंगे हैं।
मामला उजागर होने के बाद जिला पंचायत सीईओ ने मामले की जांच के बाद पुलिस को जानकारी दी जिसके बाद दोनों के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध हो गया है।

दरअसल, सरकार की संबल योजना के लिए समग्र आईडी कार्ड बनाए जाते हैं, ऐसे व्यक्ति की मौत होने पर परिजनों को उनकी अंत्येष्ठि के लिए रुपये मिलते है। जबकि संबल योजना के तहत परिजनों को एक मुश्त दो लाख रुपये की अनुग्रह राशि भी प्रदान की जाती है, जिसे पाने के लिए व्यक्ति के मृत्यु प्रमाणपत्र को आवेदन के साथ लगाना पड़ता है।

ग्वालियर जिले की भितरवार जनपद पंचायत के किठौन्दा ग्राम पंचायत में हुआ फर्जीबाड़ा
ग्वालियर जिले की भितरवार जनपद पंचायत इलाके की किठौन्दा ग्राम पंचायत के कारिंदों ने इस राशि को हड़पने के लिए जिंदा लोगों को ही मृत घोषित करके उनके डेथ सर्टिफिकेट बनवा लिए। किठौन्दा ग्राम पंचायत के सहायक सचिव भीखम जाटव और उप सरपंच के पति पंचम वर्मा ने इन लोगो ने गुपचुप तरीके से ऐसे प्रमाणपत्र बना लिए और इनकी राशि पाने के लिए कार्यवाही भी शुरू कर दी। लेकिन ग्रामीणों को इसकी जानकारी भी लग गई और खबर जनपद पंचायत के अफसरों तक पहुंची तो उन्होंने मामले की जांच शुरू की।
जांच के दौरान पता चला कि यह दोनो मिलकर चार लोगों के डेथ प्रमाणपत्र बनाकर इनके आवेदन भेज चुके है। जिला पंचायत सीईओ द्वारा मामले की जानकारी भितरवार थाना पुलिस को दी गई जिसके आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।












Click it and Unblock the Notifications