Gwalior News: CCTV फुटेज में हुआ ऐसा खुलासा कि देखकर चौंक गई ग्वालियर पुलिस, मां की साड़ी पहनकर निकला किशोर
संवाद सूत्र- पंकज श्रीमाली
Gwalior News: ग्वालियर में चौदह साल का एक किशोर घर से ट्यूशन पर पढ़ने के लिए जाने के लिए निकला लेकिन रहस्यमय ढंग से लापता हो गया था। इस घटना के बाद सनसनी फैल गई और बच्चे के अपहरण की भी आशंका भी व्यक्त की जा रही थी।
जब पुलिस ने इलाके के सीसीटीवी कैमरे तलाशे तो किशोर नजर आया, लेकिन उसका हुलिया देखकर पुलिस अफसर चौंक पड़े। किशोर महिला की वेशभूषा में था। वह घर से भगवान श्रीकृष्ण की प्रतिमा साथ लेकर निकला है, इसलिए माना जा रहा है कि किशोर ने अपने को राधा के रूप में बनांया है।

लापता हुए किशोर के परिजनों ने बहोड़ापुर थाने पहुंचकर बताया था कि 18 दिसम्बर को उनका 14 साल का बेटा घर से ट्यूशन जाने की कहकर शाम चार बजे निकला था लेकिन लौटकर घर नही आया। घर पर सिर्फ दोनो बेटे ही थे। घर लौटने पर पता चला कि बड़ा बेटा ट्यूशन से लौटा ही नही। वहां पूछने पर पता चला कि वह टयूशन तो गया ही नहीं था।इस घटना से परिजन बुरी तरह घबरा गए और आसपास सनसनी फैल गई। पहले उसके अपहरण की आशंका व्यक्त की गई। पुलिस ने उनकी शिकायत पर अपहरण का केस भी दर्ज कर लिया और तलाश शुरू की।
घर से कपड़े,नगदी और भगवान की मूर्ति लेकर गया किशोर
इस मामले में ट्विस्ट तब आया जब परिवार वालों ने घर पर देखा कि वहां से उंसके सभी कपड़े गायब है। साथ ही मम्मी की साड़ी भी ग़ायब है। यह देखकर परिजनों ने जेवर आदि की तस्दीक की तो उनके पैरों से जमीन खिसक गई, जब उन्हें पता चला कि अलमारी में रखे तीन बैग भी गायब हैं, जिनमे सोने चांदी के जेवरात, कुछ आर्टिफिशियल ज्वेलरी और नकदी भी गायब है। इससे साफ हो गया कि किशोर का कोई अपहरण नहीं हुआ, बल्कि वह सामान लेकर भागा है।
कृष्ण की मूर्ति ले राधा का भेष रखकर निकला
सीसीटीवी फुटेज में खाली सड़क पर किशोर अपनी मां की साड़ी पहनकर जाते हुए दिख रहा है। वह बहुत तेजी से चंलते हुए दिख रहा है। परिजनों का कहना है कि वह डांसर भी है और डांस क्लासेस में लड़कियों के भेष में भी डांस करता है इसलिए उसे लेडीज कपड़े पहनने में कोई दिक्कत नही हुई होगी। तीन बैग में वह अपने साथ कपड़े , जेवर, नकदी और अन्य जरूरी सामान ले गया है। कुछ लोगों का कहना है कि वह श्रीकृष्ण का भक्त था और घर से कृष्ण भगवान की मूर्ति साथ ले गया और खुद राधा का भेष बनाकर गया है।
सीसीटीवी में दिखा महिला के कपड़े पहने हुए
इस घटना के बाद पुलिस ने घटनास्थल के आसपास के दर्जनों सीसीटीवी कैमरों के फुटेज इकट्ठे करके उनकी स्क्रूटनी शुरू की तो एक मे एक महिला जाती हुई दिखी। लेकिन वह किसी नई बहू की तरह घूंघट डाले हुए थी और उंसके हाथों में तीन बैग भी लटके हुए थे. पहले तो पुलिस ने भी इसे इग्नोर कर दिया लेकिन बाद में महिला की एक्टिविटी असामान्य लगने पर उसे ज़ूम करके देखा तो कहानी साफ हो गई कि यह कोई नव विवाहिता महिला नही बल्कि घर से लापता हुआ किशोर ही है। बाद में जब वे फुटेज उंसकी मां और अन्य परिजनों को दिखाए तो साड़ी, बैग और हुलिया से साफ पहचान हो गई कि यह उनका हो लड़का है।
पुलिस को वृंदावन जाने का ही शक
एडिशनल एसपी निरंजन शर्मा ने बताया कि बहोड़ापुर थाने में एक रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि एक किशोर घर से टयूशन जाने की बात कहकर निकला था लेकिन लौटा नही और लापता हो गया। लेकिन जब आसपास के सीसीटीवी कैमरे तलाशे गए तो उनके फुटेज से पता चला कि वह साड़ी पहनकर और घर का सामान ले जाते दिख रहा है। वह कृष्ण जी की एक मूर्ति भी लेकर गया हूं। मोबाइल से भी पता चला कि उसने वृंदावन के होटल बगैरह सर्च किए है इसलिए अब ऐसी संभावना है कि वह वृंदावन गया हो। एडिशनल एसपी शर्मा का कहना है कि हमारीं एक पार्टी उंसकी तलाश के लिए वृंदावन भी भेजी जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications