आंखों पर बांधी पट्टी और रस्सी से बांधे हाथ-पैर, जीजा ने दोस्तों के साथ मिलकर ढाई महीने तक साली से किया गैंगरेप
ग्वालियर में एक जीजा ने अपनी साली को अगवा कर अपने दोस्तो के साथ बंधक बनाकर किया शारीरिक हमला
ग्वालियर, 3 अगस्त। ग्वालियर में एक शादीशुदा महिला को उसके ही जीजा ने किडनैप किया और अपने दोस्तों के साथ मिलकर अपनी ही साली का गैंगरेप कर दिया। पूरे ढाई महीने तक साली के साथ गैंगरेप किया गया। जीजा और उसके दोस्त पहले महिला के हाथ पैर बांध देते थे और फिर उसकी आंखों पर पट्टी बांध देते थे।इसके बाद बारी-बारी से उसके साथ गैंगरेप किया करते थे।

बाजार से अगवा करके ले गया था जीजा
पीड़िता ने बताया कि वह 21 अप्रैल को बाजार में गई थी। यहां उसकी छोटी बहन का पति मिल गया। छोटी बहन के पति ने महिला के मुंह पर रुमाल लगा कर बेहोश कर दिया और इसके बाद अपनी गाड़ी में डालकर उसे अगवा करके ले गया। महिला जब घर नहीं पहुंची तो पति महिला को तलाश करता रहा। जब कहीं महिला का सुराग नहीं मिला तो महिला के पति ने हजीरा थाने पहुंचकर महिला की गुमशुदगी दर्ज करवा दी।

पुलिस के डर से पहली बार जीजा ने साली को छोड़ा
जब अगवा करने वाले जीजा को इस बात की जानकारी मिली कि उसकी साली की गुमशुदगी की रिपोर्ट थाने में दर्ज हो गई है तो पुलिस के डर की वजह से जीजा ने बंधक बनाई हुई साली को रिहा कर दिया। साथ ही उसने अपनी साली को धमकी भी दी कि इस बारे में वह किसी को कुछ ना बताए नहीं तो तुम्हें और तुम्हारे बच्चों को जान से मार दूंगा। घबराई हुई साली ने थाने जाकर बताया कि वह पति से झगड़ा होने की वजह से घर छोड़कर चली गई थी। इसके बाद पुलिस ने महिला को नारी निकेतन भेज दिया था।

नारी निकेतन से निकलते ही जीजा ने फिर कर लिया अगवा
18 दिन नारी निकेतन में रहने के बाद जब महिला नारी निकेतन से बाहर आई तो छोटी बहन का पति फिर एक बार उसे अगवा करने पहुंच गया और एक बार फिर उसे जबरदस्ती उठाकर अपने साथ ले गया। महिला को अगवा करके दतिया ले जाया गया और यहां महिला को बंधक बना लिया गया।

रस्सी से हाथ पैर-बांधे और आंखों पर पट्टी बांधकर किया सामूहिक दुष्कर्म
अगवा की गई महिला को उसके जीजा ने दतिया में बंधक बनाकर रखा। जीजा अपने दोस्तों के साथ मिलकर अपनी साली के हाथ पैर बांध देता, उसकी आंखों पर पट्टी बांध देता और फिर अपने दोस्तों के साथ मिलकर अपनी साली के साथ दुष्कर्म करता। पीड़िता ने बताया कि हाथ-पैर बांधने और आंखों पर पट्टी बांधने के बाद जीजा और उसके दोस्तों ने बारी-बारी से कई बार दुष्कर्म किया।

कभी पिस्टल की दम पर तो कभी नशीला पदार्थ खिलाकर किया रेप
पीड़िता ने बताया कि जो लोग उसके साथ रेप करते थे उन पर पिस्टल भी थी, कभी पिस्टल अड़ाकर रेप करते थे तो कभी नशीला पदार्थ खिलाकर रेप करते थे। ढाई महीने तक पीड़िता के साथ सामूहिक दुष्कर्म होता रहा और पीड़िता सब कुछ सहन करती रही।

पुलिस की मदद से पति ने कराया रिहा
पति लगातार अपनी पत्नी को तलाश कर रहा था। जब पीड़िता के पति को इस बात की जानकारी मिली कि उसके साड़ू ने उसके पत्नी को अगवा कर लिया है तो पीड़िता के पति ने पुलिस की मदद ली और पुलिस के साथ मिलकर अपनी पत्नी को मुक्त करा लिया। इसके बाद पीड़िता की शिकायत पर से ग्वालियर में जीजा समेत अन्य आरोपियों के खिलाफ अपहरण और दुष्कर्म की धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की गई।












Click it and Unblock the Notifications