बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा ने राहुल गांधी को बताया 'मंदबुद्धि', नकुलनाथ का किया स्वागत

Gwalior News: मध्य प्रदेश भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को मंदबुद्धि बताया है।उन्होंने कहा कि राहुल गांधी इतनी मंदबुद्धि के हैं कि वे 140 करोड लोगों को बेवकूफ समझते हैं।

कांग्रेस के जो लोग टूट-टूट कर भाग रहे हैं। वह उनकी मंदबुद्धि के कारण ही भाग रहे हैं। बीडी शर्मा ने राहुल गांधी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर की गई टिप्पणी के जवाब में यह बयान दिया गया है‌।

bd sharma rahul retard,

दरअसल भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा आज ग्वालियर में भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे गांव चलो अभियान के सिलसिले में ग्वालियर पहुंचे थे। इस दौरान जब उनसे सवाल किया गया कि राहुल गांधी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पिछड़ा वर्ग की जगह सामान्य वर्ग का बताते हुए टिप्पणी की गई है। तब उन्होंने कहा कि राहुल गांधी इतनी मंदबुद्धि के हैं, कि वे 140 करोड़ लोगों को बेवकूफ समझते हैं।

राहुल गांधी जनरल कैटेगरी पर किस तरह से बात कर रहे हैं। पिछड़ा वर्ग समाज को लेकर किस तरह की बात कर रहे हैं यह समझ से परे है। कांग्रेस के लोग जो भाग रहे हैं वो उनकी मंदबुद्धि के कारण भाग रहे है।

बीडी शर्मा ने बताया कि भाजपा ने देश में गांव चलो अभियान शुरू किया है। ये अभियान 4 फरवरी से 11 तक चलाया जाएगा जिसमें भाजपा कार्यकर्ता 24 घंटे गांव में रहेंगे, और सरकार की योजनाओं के बारे में ग्रामीणों को जानकारी देंगे। 53 हजार गांवों में 25 लाख कार्यकर्ता गांव-गांव पहुंचेंगे।

मध्यप्रदेश में इस अभियान के तहत 62 हजार प्रवासी कार्यकर्ता गांव-गांव जाएँगे, और इतने ही कार्यकर्ता संयोजन संवाद करेंगे,
प्रधानमंत्री के नेतृत्व में गांव की चौपालों पर गांव के लाभार्थी भी नजर आएंगे, उन्होंने कहा कि गांव के अंदर मोदीजी के नेतृत्व में परिवर्तन आया है। जब मैं गांव में गया तो नए नौजवानों के साथ बैठक, प्रबुद्ध जनों के साथ चर्चा हुई, चाय की दुकान पर गया तो डिजिटल पेमेंट देश देखने को मिला है। छोटे गांव में छोटे चायवाला भी डिजिटल पेमेंट कर रहा है।

लोग कहते थे कि गांव में संभव नहीं है। लेकिन एक गांव में फेरी लगाने वाले लोग भी दस हजार का लोन लेकर रोजगार प्राप्त कर रहे हैं। गरीब कल्याण आयुष्मान भारत, उज्जवला योजना हर घर में है, 24 घंटे में जो आशीर्वाद जनता का मुझे मिला जो प्रधानमंत्री जी का विजन है।
सामाजिक बदलाव हुआ है‌।

लखपति दीदी का कॉन्सेप्ट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का है‌। ड्रोन‌ दीदी अभियान की जानकारी गांव की महिलाओं को है। सभी नेता और कार्यकर्ता गांव-गांव और शहरी वार्डों में गांव चलो अभियान में जाएंगे, भाजपा कार्यकर्ता हर बूथ पर दस प्रतिशत वोट बढ़ाने का संकल्प लेकर काम कर रहे हैं।

हमारा टारगेट 58 प्रतिशत वोट बढ़ाकर 68 से 70 प्रतिशत वोट बढ़ाने का है। यह काम हम गांव चलो अभियान के तहत कर रहे हैं, मैं भी गांव का रहने वाला हूं मैंने गांव को देखा है। राज्यसभा सीटों को लेकर उन्होंने कहा कि प्रदेश में पांच सीटें खाली‌ हो रही हैं। ग्वालियर चम्बल को प्रतिनिधित्व मिल‌ सकता है।

सांसद नकुलनाथ बीजेपी में आने के सवाल पर उन्होंने कहा कि
मध्यप्रदेश का ऑर्गनाइजेशन आदर्श है। रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होती है कई लोग जवाब देते हैं। तो आस्था हिल‌ जाती है नकुल नाथ का भी स्वागत है।
सिंधिया के चुनाव लड़ने पर कहा कि यह केंद्रीय नेतृत्व के हाथ में है। प्रदेश इकाई द्वारा रिपोर्ट तैयार की जा रही है लेकिन तय केंद्रीय नेतृत्व द्वारा किया जाएगा।

मुरैना महापौर के भाजपा में शामिल होने पर बीडी शर्मा ने कहा कि हम तो प्रयास कर रहे हैं कि अच्छे लोग भाजपा में आएं, मैं पत्रकार मित्रों से भी कहना चाहता हूँ कि उन्हें लगता है कि वे कुछ कर सकते हैं तो‌ उनका‌ भी स्वागत है। वे मुझसे भी मिली है वे आना चाहे तो उनका स्वागत है।

मध्य प्रदेश में लोकसभा की सभी सीटों पर भाजपा की विजय पर उन्होंने कहा कि कोई भ्रम नहीं है‌ सब जानते हैं कि हमारे नेता नरेंद्र मोदी जी है,इस बार मोदी के नेतृत्व में इतिहास बनेगा हम 29 सीटें जीतेंगे लेकिन हमारा प्रयास रहेगा की 58 प्रतिशत वोट मिले थे इस बार 68 से 70 प्रतिशत वोट मिले।

पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान को लोकसभा चुनाव में उतारने के सवाल पर कहा कि शिवराज सिंह चौहान भाजपा के सर्वमान्य नेता हैं। मैं उनसे छोटा हूं तो उनका निर्णय केंद्रीय नेतृत्व करेगा।

लोकसभा से विधानसभा चुनाव जीतने वाले नेताओं को फिर से लोकसभा चुनाव में उतरने के सवाल पर कहा कि जो विधानसभा चुनाव जीत चुके हैं। उन्हें लोकसभा चुनाव में उतारने पर केंद्रीय नेतृत्व निर्णय करेगा कुछ भी संभव है, केवल जीत ही एकमात्र ध्येय है।

प्रदेश में महिला अपराध बढ़ने पर बोले कि बेटियों के खिलाफ अपराध करने वालों के घर के साथ दिमाग पर भी बुलडोजर चलाया जाएगा। पूर्व प्रधानमंत्री पीवी नरसिम्हा राव को भारत रत्न दिए जाने पर उन्होंने कहा कि मैं ये नहीं कहता कि राजीव गांधी की महत्वपूर्ण भूमिका नहीं थी लेकिन कांग्रेस ने पी वी नरसिम्हा राव को सम्मान नहीं दिया और भारतीय जनता पार्टी ने उनके काम को देखते हुए उनका सम्मान किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+