एमपी: भारत जोड़ो यात्रा की चल रही थी बैठक, अचानक निकल आईं बंदूकें

ग्वालियर में कांग्रेस कार्यालय में आयोजित भारत जोड़ो यात्रा की बैठक में हुआ विवाद, यात्रा के सह प्रभारी योगेन्द्र सिंह के समर्थक बंदूकेंं लेकर पहुंचे, माहौल हुआ तनावपूर्ण, जिला अध्यक्ष ने कही कार्रवाई की बात

ग्वालियर, 8 अक्टूबर। कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा के लिए ग्वालियर में आयोजित की गई बैठक में बंदूकें निकल आईं। बैठक में कांग्रेस नेताओं के बीच आपस में विवाद हो गया जिसके बाद भारत जोड़ो यात्रा के सह प्रभारी ने अपनी सुरक्षा में बंदूकें मंगा लीं। यह देखकर एक बार के लिए माहौल तनावपूर्ण हो गया। कांग्रेस जिला अध्यक्ष देवेंद्र शर्मा ने इस बात की शिकायत वरिष्ठ नेतृत्व से भी की है।

कांग्रेस कार्यालय में बुलाई गई थी भारत जोड़ो यात्रा की बैठक

कांग्रेस कार्यालय में बुलाई गई थी भारत जोड़ो यात्रा की बैठक

शिंदे की छावनी स्थित कांग्रेस कार्यालय में भारत जोड़ो यात्रा की बैठक बुलाई गई थी। बहुत कम समय में इस बैठक का आयोजन किया गया था। बैठक में भारत जोड़ो यात्रा के सह प्रभारी योगेंद्र सिंह समेत कांग्रेस के शहर जिला अध्यक्ष देवेंद्र शर्मा एवं अन्य मंडल और ब्लॉक के पदाधिकारी गण मौजूद थे। बैठक में भारत जोड़ो यात्रा के सह प्रभारी योगेंद्र सिंह सभी से चर्चा कर रहे थे।

योगेंद्र सिंह करने लगे बदतमीजी से बात

योगेंद्र सिंह करने लगे बदतमीजी से बात

कांग्रेस जिला अध्यक्ष देवेंद्र शर्मा का आरोप है कि बैठक के दौरान योगेंद्र सिंह सभी के साथ बदतमीजी से बात करने लगे, वह अपने आप को सर्वे सर्वा बताने लगे और अन्य पदाधिकारियों के साथ बदसलूकी पर उतर आए, इस बात को लेकर बैठक में शामिल कांग्रेस के वार्ड और मंडल अध्यक्षों ने आपत्ति जताई। कांग्रेस जिला अध्यक्ष ने भी योगेंद्र सिंह के व्यवहार पर आपत्ति जताई जिसके बाद बैठक में विवाद होना शुरू हो गया।

भारत जोड़ो यात्रा के सह प्रभारी योगेंद्र सिंह को चारों तरफ से घेरा

भारत जोड़ो यात्रा के सह प्रभारी योगेंद्र सिंह को चारों तरफ से घेरा

बैठक में विवाद इतना बढ़ गया कि बैठक में मौजूद सभी पदाधिकारियों ने भारत जोड़ो यात्रा के सह प्रभारी योगेंद्र सिंह को चारों तरफ से घेर लिया। खुद को घिरा देख योगेश सिंह को एक पल को लगा कि शायद उनके साथ मारपीट न हो जाए इसलिए योगेंद्र सिंह ने तुरंत अपने समर्थकों को बंदूकों के साथ बैठक में बुला लिया। योगेंद्र सिंह के समर्थक बंदूकें लेकर बैठक में पहुंच गए।

बैठक में लहराई गईं बंदूकें

बैठक में लहराई गईं बंदूकें

बैठक में योगेन्द्र सिंह के समर्थक बंदूके लेकर पहुंच गए हैं। बैठक में बंदूकें लहराई गईं। मामला तनावपूर्ण हो गया हालांकि बाद में मौके पर मौजूद अन्य वरिष्ठ पदाधिकारियों ने सभी को समझाईश देकर जैसे-तैसे मामला शांत कराया लेकिन इसके बाद सभी योगेंद्र सिंह का विरोध करने लगे।

वरिष्ठ नेतृत्व से की गई योगेंद्र सिंह की शिकायत

वरिष्ठ नेतृत्व से की गई योगेंद्र सिंह की शिकायत

कांग्रेस के शहर अध्यक्ष जिला देवेंद्र शर्मा का कहना है कि उन्होंने इस पूरे मामले की जानकारी वरिष्ठ नेतृत्व को दे दी है और योगेंद्र सिंह की शिकायत भी कर दी है। जिला अध्यक्ष देवेंद्र शर्मा का कहना है कि योगेंद्र सिंह पर जरूर कार्यवाही होगी, योगेंद्र सिंह पर कांग्रेस पार्टी में कभी कोई पद नहीं रहा है लेकिन अचानक से वे जुगाड़ लगाकर भारत जोड़ो यात्रा के सह प्रभारी बन गए लेकिन उन पर कार्रवाई जरूर होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+