फर्जी दिव्यांग बनकर भीख मांग रहा था भिखारी, पुलिस ने ऐसे किया बेनकाब, वीडियो देखकर भिक्षा देना कर देंगे बंद
Gwalior News: मध्य प्रदेश की ग्वालियर पुलिस ने ऐसे भिखारी का पर्दाफाश किया है जो दिव्यांग होने का नाटक करके लोगों से भीख मांगा करता था। पुलिस अधिकारी ने चौराहे पर भीख मांग रहे भिखारी पर शक हुआ तो उसे पकड़कर उसका हाथ खुलवाया, तो वह पूरी तरह से स्वस्थ और तंदरुस्त निकाला है। [वीडियो नीचे]
ग्वालियर के एडिशनल एसपी अमृत मीणा द्वारा दिव्यांग भिखारी को बुलाकर उसकी जांच पड़ताल की तो पाया कि वह पूरी तरह से स्वस्थ था और भीख मांगने के लिए खुद को दिव्यांग दिखा रहा था। बाद में पुलिस अधिकारी ने उसे समझाइश देकर ऐसा न करने की लेकर चेतावनी भी दी।

दरअसल अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमृत मीणा गोले का मंदिर चौराहे से गुजर रहे थे। तभी उनकी नजर गाड़ी के बगल में आए एक दिव्यांग भिखारी पर पड़ी जो लोगों से भीख मांग रहा था। उसके साथ एक महिला भी थी। एडिशनल एसपी मीणा को उस भिखारी को देखकर ना जाने क्यों कुछ संदेह हुआ।
तो उन्होंने गाड़ी को रोक कर उस भिखारी को बुलाया और उसे भिक्षावृति को लेकर सवाल किया तो उसने कहा कि साहब हम दिव्यांग हैं। कामकाज नहीं कर सकते इसलिए भीख मांग रहे हैं। लेकिन एडिशनल एसपी मीणा ने जब उसे अपनी दिव्यंगता दिखाने के लिए कहा तो वह अचानक मुकरने लग गया। जिससे उनका शक और ज्यादा गहराने लगा।
भिक्षावृत्ति कर रहे उस शख्स के साथ एक महिला भी थी जब एडिशनल एसपी मीणा ने उस शख्स से दिव्यंगता दिखाने को कहा तो वह अचानक मना करने लगा। इतना ही नहीं उसके साथ जो महिला थी वह भी बार-बार गुहार लगाने लगी इस तरह किसी की बेइज्जती करना ठीक नहीं, लेकिन जब एडिशनल एसपी ने उसकी दिव्यंगता दिखाने के साथ ही कहा कि क्या तुम जेल जाना चाहते हो। तब जाकर उसने दिव्यंगता दिखाई। जो की थी ही नहीं। उसका हाथ और पैर दोनों ही स्वस्थ थे केवल भीक्षावृत्ति के लिए वह व्यक्ति स्वयं को दिव्यांग दिखा रहा था।
पोल खुलने के बाद वह शख्स खाली पेट का हवाला देते हुए एडिशनल एसपी से माफी मांगने लगा और उनके पैर पकड़ने लगा। तब उन्होंने कहा कि तुम लोग लोगों को बेवकूफ क्यों बनाते हो इस तरह से कार्य करना ठीक नहीं है।
जिसका उन्होंने वीडियो भी बनवाया अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। और लोग एडिशनल एसपी अमृत मीणा द्वारा किए गए इस कार्य की सराहना भी कर रहे हैं।
एएसपी अमृत मीणा ने लोगों से अपील भी की है कि कृपया इस प्रकार के लोगों को बढ़ावा ना दें और ना ही भिक्षावृत्ति को बढ़ावा न दे। उन्होंने कहा इस प्रकार के लोगों को पहचानने के लिए सभी थाना प्रभारी को भी निर्देशित किया गया है। क्योंकि कई बार यही लोग चोरी जैसी वारदातों में भूमिका निभाते हुए नजर आते हैं।












Click it and Unblock the Notifications