Gwalior News: अमित शाह के आगमन से पहले कई कांग्रेसी नेताओं को ज्योतिरादित्य सिंधिया ने दिलाई सदस्यता

संवाद सूत्र - पंकज श्रीमाली

ग्वालियर आगमन पर पहुंच रहे देश के गृहमंत्री अमित शाह के आगमन से ठीक पूर्व ग्वालियर के कई वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं ने केंद्रीय मंत्री ज्योतिराज सिंधिया की मौजूदगी में भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ली इस दौरान ऊर्जा मंत्री और ग्वालियर विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार प्रद्युम्न सिंह तोमर ने उनका स्वागत किया।

मध्य प्रदेश में हो रहे विधानसभा चुनाव के लिए जोड़-तोड़ का खेल भी जारी है राजनीतिक दलों द्वारा दूसरे दलों के नेताओं को अपने दल में शामिल करने के लिए तमाम प्रयास किया जा रहे हैं इस बीच ग्वालियर में गृहमंत्री अमित शाह के दौरे से ठीक पूर्व ग्वालियर विधानसभा के कई वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं द्वारा बीजेपी की सदस्यता ली है।

Before Amit Shahs arrival, Jyotiraditya Scindia gave membership to many Congress leaders

ऊर्जा मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर भी इस दौरान मौजूद रहे जहां सिंधिया ने कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुए नेताओं को भारतीय जनता पार्टी की पट्टीका पहनाई. इस मौके पर ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने सभी नेताओं का गर्म जोशी से स्वागत भी किया।

ऊर्जा मंत्री ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी की रीति नीति से प्रभावित होकर आज कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डॉक्टर रामबाबू गोयल, रामवीर तोमर, शेरू राय, शेरू चौहान सुरेश जैन, पूरन चंद्र, जितेंद्र और अन्य कांग्रेसी नेताओं ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ली है और प्रण किया है कि वह राष्ट्र के लिए काम करेंगे और राष्ट्र विरोधी ताकतों के विरोध में खड़े होंगे भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए सभी नेताओं का हमने स्वागत किया है।

Before Amit Shahs arrival, Jyotiraditya Scindia gave membership to many Congress leaders.

ऊर्जा मंत्री की विधानसभा में ही आज अमित शाह करेंगे चुनावी आमसभा

आपको बता दें कि ऊर्जा मंत्री और ग्वालियर विधानसभा से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार प्रद्युम्न सिंह तोमर की विधानसभा के इंटक मैदान में ही आज गृहमंत्री अमित शाह की आमसभा होगी वे अंचल के दौरे के बाद शाम 7:30 बजे के करीब इंटक मैदान पहुंचेंगे और भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में आम सभा को संबोधित करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+