विरोध प्रदर्शन का अनोखा तरीका! अशोकनगर बिजली कटौती से परेशान किसानो ने बिजली ऑफिस में थापें गोवर के उबले
AshokNagar News: अशोक नगर के किसान आजकल बिजली की समस्या से जूझ रहे हैं। उनकी परेशानी ये है कि सरकार इस घोर ठंड में खेती-किसानी के लिए बिजली दे रही है। पर्याप्त बिजली नहीं मिलने से नाराज किसानों ने विद्युत विभाग के बाहर अनोखा विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान किसानों ने डीई कार्यालय की सीढ़िया पर गोबर के उबले बनाये।
जिले के किसान कड़कड़ाती ठंड में बिजली कटौती से परेशान किसान रात में पानी लगा रहे हैं। ऐसे मे किसानो को बिजली कटौती की वजह से किसान जिले मे पहले भी बिजली विभाग का विरोध कर चुके हैं। लेकिन इसके बावजूद भी किसानों को 24 घंटे बिजली की जगह मात्र चार और पांच घंटे बिजली दी जा रही है।

किसान नेता जसदेव सिंह ने वन इंडिया हिंदी को बताया कि उनके ग्राम के तुमेंन फीडर के अन्तर गत आने बाले ग्रामो मे किसानो को विजली नही दी जा रही है। बही खजुरिया भादोंन फीडर पर भी बिजली कटौती से किसान बहुत परेशान है।
ऐसे में खेती का समय होने की वजह से खेतों में पानी चल रहा है और विद्युत विभाग मनमानी के चलते बिजली नहीं दे रहा है। ऐसे में आज हमने विद्युत विभाग के बाहर गोबर के उबले बनाए हैं। लेकिन आगामी समय में यदि बिजली कटौती में सुधार नहीं आता तो एक ट्राली गोबर लाकर पूरे विभाग के अंदर उबले बनाए जाएंगे और चक्काजाम करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications