Amit shah visit gwalior: नगर निगम महापौर अपने विधायक पति के साथ करेंगी अमित शाह के कार्यक्रम का बहिष्कार

ग्वालियर में आयोजित अमित शाह के कार्यक्रम का कांग्रेस करेगी बहिष्कार, नए एयर टर्मिनल के शिलान्यास कार्यक्रम में आ रहे हैं अमित शाह, आमंत्रण पत्र में अंत में लिखा है महापौर शोभा सिकरवार का नाम, कांग्रेस ने इसे बताया शहर क

amit shah नए एयर टर्मिनल का शिलान्यास करने ग्वालियर आ रहे हैं लेकिन इस कार्यक्रम का ग्वालियर नगर निगम की महापौर शोभा सिकरवार और ग्वालियर पूर्व विधानसभा से कांग्रेस के विधायक सतीश सिंह सिकरवार बहिष्कार करेंगे। कार्यक्रम के लिए प्रिंट कराए गए आमंत्रण पत्र में नगर निगम की महापौर शोभा सिकरवार का नाम सबसे अंत में लिखे जाने पर कांग्रेस ने कार्यक्रम का बहिष्कार करने का निर्णय लिया है।

congress

मेला मैदान में आयोजित होना है कार्यक्रम
नए एयर टर्मिनल के शिलान्यास का कार्यक्रम शहर के मेला मैदान में होने जा रहा है। इस कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कार्यक्रम के आमंत्रण पत्र भी छप गए हैं लेकिन खास बात यह है कि इस आमंत्रण पत्र में शहर की प्रथम नागरिक और ग्वालियर नगर निगम की महापौर शोभा सिकरवार का नाम सबसे नीचे रखा गया है। इस आमंत्रण पत्र को देखकर बीजेपी और कांग्रेस के बीच सियासत गरम हो गई है।

कांग्रेस ने इसे बताया है अपमान
नए एयर टर्मिनल के शिलान्यास कार्यक्रम के आमंत्रण पत्र पर कांग्रेस पार्टी से ग्वालियर नगर निगम की महापौर शोभा सिकरवार का नाम सबसे अंत में लिखे जाने पर कांग्रेस ने आपत्ति जाहिर की है। इसके साथ ही कांग्रेस के जिला अध्यक्ष देवेंद्र शर्मा ने इसे पूरे शहर का अपमान बता दिया है। जिला अध्यक्ष का कहना है कि महापौर शहर का प्रथम नागरिक होता है इसलिए महापौर के नाम को उनके पद के हिसाब से आमंत्रण पत्र में स्थान मिलना चाहिए था लेकिन ऐसा नहीं हुआ है इसलिए यह ग्वालियर की जनता का सीधे तौर पर बीजेपी द्वारा किया गया अपमान है।

कांग्रेस ने किया बहिष्कार का ऐलान
नगर निगम महापौर शोभा सिकरवार का नाम आमंत्रण पत्र में सबसे नीचे लिखे जाने पर कांग्रेस ने अब नए एयर टर्मिनल के शिलान्यास कार्यक्रम के बहिष्कार का ऐलान कर दिया है। इस कार्यक्रम में न तो ग्वालियर नगर निगम की महापौर शोभा सिकरवार शिरकत करेंगीं और न ही ग्वालियर पूर्व विधानसभा से उनके विधायक पति सतीश सिंह सिकरवार इस कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। कुल मिलाकर महापौर और विधायक दोनों ने ही इस कार्यक्रम को लेकर बहिष्कार करने का निर्णय ले लिया है।

बीजेपी खेमे से नहीं आई कोई प्रतिक्रिया
कांग्रेस ने कार्यक्रम का बहिष्कार करने का निर्णय लिया है लेकिन अभी तक बीजेपी खेमे से इस मामले को लेकर कोई भी प्रतिक्रिया निकलकर सामने नहीं आई है। खास बात यह है कि कांग्रेस पर हमेशा हमलावर रहने वाली बीजेपी अभी पूरी तरह खामोश है और अपने कार्यक्रम की तैयारियों में जुटी हुई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+