Gwalior news: 24 घंटे पहले दिया नोटिस और फिर चला दिया 20 दुकानों पर बुलडोजर
ग्वालियर में किला गेट पर बनी 20 दुकानों पर चला नगर निगम का बुलडोजर, दुकानदारों ने किया विरोध, पुलिस ने दुकानदारों को खदेड़ा, कुछ दुकानदारों को हिरासत में लिया
Gwalior में दुकानों पर बुलडोजर चलाने के दौरान व्यापारियों ने हंगामा कर दिया। नगर निगम की टीम ग्वालियर में किला गेट पर चौराहे पर बनी दुकानों को तोड़ने के लिए पहुंची थी। शनिवार को नगर निगम ने दुकानदारों को नोटिस दिए थे और रविवार को नगर निगम के अमले ने दुकानदारों की दुकानें तोड़ दीं। इस दौरान दुकानदारों ने जमकर हंगामा भी किया।

Recommended Video
किला गेट पर हो रहा है सड़क चौड़ीकरण का काम
ग्वालियर में किला गेट चौराहे पर इन दिनों सड़क के चौड़ीकरण का कार्य हो रहा है। यहां पर चौड़ी सड़क बनाई जा रही है। चौड़ी सड़क बनाने के लिए सड़क को अतिक्रमण से मुक्त कराया जा रहा है। किला गेट चौराहे पर ऐसी 20 दुकानें हैं जिन्हें नगर निगम के अमले ने अतिक्रमण माना और इन्हें तोड़ने की कार्रवाई की।
शनिवार को थमाई गए थे दुकानदारों को नोटिस
नगर निगम की तरफ से शनिवार को किला गेट चौराहे पर स्थित 20 दुकानदारों को नोटिस थमा गए थे। शनिवार को मिले इन नोटिस के बाद दुकानदार सोमवार को नोटिस का जवाब देने की तैयारी कर रहे थे लेकिन रविवार को ही नगर निगम का अमला पुलिस प्रशासन की टीम के साथ मौके पर पहुंच गया और यहां बुलडोजर चलाकर दुकानों को तोड़ने की कार्रवाई की गई।
दुकानदारों ने किया कार्रवाई का विरोध
नगर निगम के अमले द्वारा दुकानों पर बुलडोजर चलाया जा रहा था। इस दौरान दुकानदारों ने कार्रवाई का विरोध भी किया। दुकानदारों का कहना है कि यह उनके खुद की जमीन पर बनी हुई दुकानें हैं, बीते 80 सालों से यहां पर उनकी दुकानें संचालित है उस वक्त नगर निगम भी नहीं हुआ करता था लेकिन अब अचानक से 1 दिन नोटिस दिया और दूसरे दिन दुकानों को तोड़ने की कार्रवाई कर दी गई जो की गलत है।
दुकानदारों ने किया जमकर हंगामा
नगर निगम के अमले द्वारा दुकानों को तोड़े जाने के दौरान दुकानदारों ने जमकर हंगामा किया। दुकानदार नगर निगम के अमले को दुकानों को तोड़ने से रोकते हुए नजर आए। हालांकि पुलिस की मौजूदगी की वजह से दुकानदारों की एक नहीं चली और पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए दुकानदारों को खदेड़ दिया। इस वजह से कई दुकानदार कार्रवाई के विरोध में धरना प्रदर्शन पर भी बैठ गए।
कांग्रेस नेता भी पहुंचे मौके पर
कार्रवाई की जानकारी मिलने पर कांग्रेस नेता सुनील शर्मा भी किला गेट चौराहे पर पहुंच गए। यहां कांग्रेस नेता सुनील शर्मा ने प्रशासनिक अधिकारियों से बात करके कार्रवाई को रोकने की कोशिश की लेकिन इनकी कोशिश भी नाकाम साबित हुई। प्रशासनिक अधिकारियों ने कांग्रेस नेताओं की बात सुने बिना अपनी कार्रवाई को जारी रखा।
विरोध कर रहे कुछ लोगों को लिया हिरासत में
पुलिस ने जब देखा कि मौके पर कई लोग विरोध कर रहे थे तो उनमें से कुछ लोगों को पुलिस ने अपनी हिरासत में ले लिया और पुलिस वाहन में बैठा लिया। इस दौरान पुलिस को हंगामा कर रहे व्यापारियों को काबू में करने के लिए काफी मशक्कत भी करनी पड़ी। मौके पर हंगामा चलता रहा और नगर निगम का बुलडोजर दुकानों को तोड़ता रहा।












Click it and Unblock the Notifications