67 साल रामकली 28 साल के भोलू को दिल दे बैठी, लिव इन में रहकर काटना चाहते हैं जिंदगी

ग्वालियर, 23 मार्च। मध्य प्रदेश के ग्वालियर में अजब प्रेम की गजब कहानी सामने आई है। यहां पर 67 साल की महिला और 28 साल का युवक एक-दूसरे को दिल दे बैठे। दोनों लिव इन रिलेशनशिप में रह रहे हैं। शादी नहीं करना चाहते। ताउम्र लिव इन में बिताना चाहते हैं। लिव इन को लेकर भविष्य में कोई विवाद ना हो इसके लिए अपने रिश्ते पर कानूनी मुहर लगवाने कोर्ट पहुंचे।

gwalior

दोनों ने अपने लिव इन रिलेशन को दस्तावेज की मान्यता देने के लिए नोटरी कराई है। लिव इन रिलेशन के मामले आम तौर पर बड़े शहरों में देखने को मिलते हैं, लेकिन मध्य प्रदेश के ग्वालियर शहर में भी लिव इन का चलन बढ़ रहा है।

बता दें कि 67 वर्षीय महिला रामकली और 28 वर्षीय भोलू ग्वालियर जिला न्यायालय कोर्ट पहुंचकर लिव इन रिलेशन संबंधी दस्तावेजों को नोटराइज्ड कराया। यह जोड़ा मुरैना जिले के कैलारस का रहने वाला है।

रामकली और भोलू का कहना है कि दोनों एक दूसरे से प्रेम करते हैं और साथ रहना चाहते हैं। दोनों बालिग हैं। लिव इन रिलेशन में रहने के दौरान भविष्य में किसी तरह का विवाद ना हो इसके लिए विभिन्न रिलेशन की नोटरी कराने आएं हैं।

मीडिया से बातचीत में ग्वालियर के एडवोकेट दिलीप अवस्थी ने बताया कि आजकल महिला और पुरुष जब लिव इन रिलेशन में रहते हैं तो कई बार उनके बीच मतभेद होने लगते हैं। जब लिव इन जोड़े की जाति अलग हो या फिर उम्र में फासला हो तो ऐसे लिव इन जोड़ों के बीच विवाद ज्यादा होते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+