50 साल के कॉलेज संचालक को असिस्टेंट से हुआ प्यार, बीवी को सवा करोड़ की संपत्ति देकर लिया तलाक

ग्वालियर, 19 फरवरी। मध्य प्रदेश के ग्वालियर में अजब प्रेम की गजब कहानी सामने आई है। 50 वर्षीय कॉलेज संचालक असिस्टेंट को दिल दे बैठा। दो बच्चों के पिता कॉलेज संचालक को असिस्टेंट से शादी करने के लिए पत्नी को तलाश में नकद समेत एक करोड़ 20 लाख की संपत्ति देनी पड़ी है।

संचालक की शादी साल 1996 में हुई

संचालक की शादी साल 1996 में हुई

इस दिनों में ग्वालियर में नामी कॉलेज संचालक की लव स्टोरी और तलाक का किस्सा चर्चा का विषय बना हुआ है। संचालक की शादी साल 1996 में हुई थी। इनके एक बेटा व बेटी है। शादी के 10-12 साल तक तो सब ठीक चलता रहा, मगर फिर रिश्तों में दरार आने लगी। कुछ साल पहले कॉलेज संचालक का अपनी असिस्टेंट के साथ अफेयर शुरू हो गया। ऐसे में इनकी 26 साल पुरानी शादी टूट गई।

 पत्नी के साथ झगड़ा होने लगा

पत्नी के साथ झगड़ा होने लगा

पति और असिस्टेंट की लव स्टोरी पता लगने पर पत्नी के साथ झगड़ा होने लगा। पति ने अपनी प्रेमिका को छोड़ने से साफ इनकार कर दिया तो चार साल पहले उसकी पत्नी ने घर छोड़ दिया। पत्नी अपने बच्चों को साथ लेकर सिटी सेंटर इलाके में रहने लगी।

 कानूनी तौर पर रिश्ता खत्म करना जरूरी था

कानूनी तौर पर रिश्ता खत्म करना जरूरी था

घर छोड़ने के बाद पत्नी ने पति की तरफ पलटकर नहीं देखा। बाद में प्रेमिका को पत्नी बनाने के लिए पहली पत्नी से कानूनी तौर पर रिश्ता खत्म करना जरूरी था। आखिर उसने फैमिली कोर्ट के जरिए पत्नी को तलाक के लिए तैयार कर लिया।

फैमिली कोर्ट में तलाक का दावा पेश किया

फैमिली कोर्ट में तलाक का दावा पेश किया

दोनों सहमति से 2020 में फैमिली कोर्ट में तलाक का दावा पेश किया। 50 साल पति और 47 साल की पत्नी की पहली और अंतिम गवाही हो चुकी है। पत्नी ने तलाक को सहमति दे दी है। कोर्ट से अब तलाक की डिक्री आदेश पारित होना है।

जबलपुर के चार फ्लैट

जबलपुर के चार फ्लैट

बता दें कि संचाल​क व उनकी पत्नी के बीच तय हुआ कि पति उसे जबलपुर के चार फ्लैट व नकद राशि भी देगा। पत्नी को सिटी सेंटर में रहने के लिए एक लक्जरी फ्लैट दिया गया। आभूषणों पर पत्नी का अधिकार है। दोनों बेटा व बेटी पिता के साथ रहना चाहते हैं तो उन्हें जाने से नहीं रोका जाएगा। पत्नी अब पति के खिलाफ कोई भी कानूनी दावा पेश नहीं करेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+