MP: महिलाओं को लगी बुरी लत, इच्छा पूरी करने के लिए अधेड़ व्यक्ति को बनाया शिकार, फिर करने लगी गंदा काम
Gwalior News: ग्वालियर पुलिस ने पड़ाव इलाके से तीन महिलाओं को गिरफ्तार किया है जो अपनी इच्छा पूरी करने के लिए गलत काम करने लगी थी।

Gwalior News: मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। दरअसल ग्वालियर रेलवे स्टेशन के पास तीन महिलाओं ने एक अधेड़ व्यक्ति से शराब पीने के लिए पैसे की डिमांड करने लगी। पैसे नहीं देने पर महिलाओं ने अधेड़ व्यक्ति के साथ मारपीट कर दी।
भिंड रोड पर रहने वाले शिवकुमार शर्मा काम के सिलसिले से रेलवे स्टेशन गए हुए थे। वह होटल एंबिएंस के पास से गुजर रहे थे। तभी साइड पर खड़ी 3 महिलाओं ने अधेड़ व्यक्ति का रास्ता रोक लिया और उनसे पैसे की डिमांड करने लगी। शिवकुमार शर्मा वहां से जाने लगे तो उनके बीच रास्ते में तीनों महिलाएं खड़ी हो गई और उन्होंने शिवकुमार शर्मा से गाली गलौज करते हुए मारपीट करने लगी। किसी तरह शिवकुमार शर्मा स्थानीय लोगों की सहायता से महिलाओं के चंगुल से निकल सके।
घटना महिलाओं से जुड़ा था। इसलिए पीड़ित तुरंत ही रेलवे स्टेशन बजरिया में स्थित पड़ाव थाने की पुलिस चौकी में जाकर आरोपित महिलाओं के खिलाफ मामला दर्ज कराया। तत्पश्चात महिला पुलिस की मदद से आरोपित महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपियों के खिलाफ रास्ता रोककर मारपीट करने, पैसे मांगने और धमकाने की विभिन्न धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया गया है।
आपको बताते चलें कि पुलिस ने बीते दो दिन पूर्व 4 महिलाओं के खिलाफ 151 के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की थी। उस समय भी यही महिलाएं आपस में एक दूसरे से गाली गलौज कर लड़ाई कर रही थी। आसपास माहौल खराब होने से स्थानीय लोगों ने इसकी शिकायत पुलिस से की थी। पुलिस ने इन्हें पकड़ कर बाद में समझाइश देकर छोड़ दिया था। लेकिन नशे की आदत से मजबूर यह महिलाएं परेशान करना नहीं छोड़ी। इसका खामियाजा शिवकुमार शर्मा को चुकाना पड़ा। इन महिलाओं ने उनका रास्ता रोका कर नशे के लिए पैसा मांगा और जब उन्हें पैसे नहीं मिले तो वह अधेड़ व्यक्ति से गाली गलौज करते हुए मारपीट पर उतारू हो गई।
पुलिस ने फिलहाल इन महिलाओं को पकड़ कर न्यायालय में पेश कर दिया है। जहां से उनका जेल वारंट बनाया गया है। पुलिस के अनुसार इस मामले में आरोपी महिलाओं के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया गया है और उन्हें न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications