Assam Night Curfew: नाइट कर्फ्यू का बदला समय, सिर्फ वैक्सीनेटेड लोगों को ही मिलेगी हर जगह एंट्री
दीसपुर, 07 जनवरी: असम में कोरोना की तीसरी लहर का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। लगातार कोरोना और ओमिक्रॉन के मामलों में चिंताजनक बढ़ोतरी हो रही है। संक्रमण की रफ्तार को काबू में करने के लिए हिमंत सरकार ने नई कोरोना गाइडलाइन जारी है, जिसमें तहत पाबंदियां बढ़ाई गई हैं। वहीं अब राज्य में 8 जनवरी से नाइट कर्फ्यू में बदलाव किया गया है। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने जानकारी देते हुए बताया कि 8 जनवरी से लगने वाले नाइट कर्फ्यू के समय में बदलाव किया गया है।

Recommended Video
सीएम के मुताबिक 8 जनवरी से रात्रि कर्फ्यू का समय बदलकर रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक किया गया है। इसी के साथ सिर्फ वैक्सीन की दोनों डोज ले चुके लोगों को ही होटल, रेस्टोरेंट, सरकारी कार्यालय, शॉपिंग मॉल, मल्टीप्लेक्स में एंट्री कर सकेंगे।
वहीं कामरूप-महानगर जिले में आठवीं कक्षा तक और अन्य सभी जिलों में कक्षा पांच तक के सभी स्कूल 8 जनवरी से बंद रहेंगे। 30 जनवरी तक किसी भी शारीरिक कक्षाओं की अनुमति नहीं है। सीएम ने बताया कि रेस्टोरेंट को पूरी तरह से टीकाकरण वाले व्यक्तियों के साथ 100% बैठने की क्षमता पर संचालित करने की अनुमति दी जानी चाहिए। किसी भी ग्राहक को खड़े होने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
राज्य में बीपीएल श्रेणी के अंतर्गत आने वाले केवल COVID19 रोगियों को असम सरकार द्वारा मुफ्त उपचार प्रदान किया जाएगा। बता दें कि राज्य में कोरोना के आंकड़े लगाताक बढ़ रहे है। असम में सक्रिय मामले 2689 हैं। वहीं एक दिन पहले 844 नए कोविड मामले सामने आए थे, साथ ही 2 मरीजों का मौत भी हुई थी। बता दें कि असम में 9 ओमिक्रोन के मामले भी है।












Click it and Unblock the Notifications