असम विधानसभा चुनाव रिजल्ट: सीएम सर्बानंद सोनोवाल का बयान, राज्य की जनता ने दिया हमें आशीर्वाद
गुवाहाटी, मई 2। असम विधानसभा चुनाव के रूझानों में भारतीय जनता पार्टी गठबंधन की सरकार बनती दिख रही है। असम में बीजेपी के लिए ये चुनौती थी कि अपनी सरकार को वो किस तरह बचा सकती है, लेकिन लगता है बीजेपी इस चुनौती को पार करने मे कामयाब रही है। इस बीच भाजपा के नेता और मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने कहा है कि असम की जनता ने एक बार फिर से हम पर भरोसा किया है। उन्होंने कहा कि बीजेपी के ही नेतृत्व वाले गठबंधन की सत्ता राज्य में बनी रहेगी।

NDA ने बनाई अच्छी बढ़त
आपको बता दें कि, असम में सत्तारूढ़ भाजपा की अगुवाई वाली एनडीए कांग्रेस की अगुवाई वाली महागठबंधन से काफी आगे निकलती नजर आ रही है। दोपहर 12.15 बजे तक चुनाव आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध रुझानों में भाजपा 119 सीटों में से 77 सीटों पर आगे चल रही थी।
लोगों ने हमें आशीर्वाद दिया: सोनोवाल
अपने गठबंधन की बढ़त के बाद सोनोवाल ने मीडिया वालों से बात की। इस दौरान उन्होंने कहा, 'लोगों ने हमें आशीर्वाद दिया है। अब हम निश्चित तौर पर कह सकते हैं कि भाजपा असम में सरकार बनाएगी।' आपको बता दें कि, सोनोवाल ने माजुली निर्वाचन क्षेत्र में अच्छी-खासी बढ़त बनाई हुई है।
100 का आंकड़ा भी होगा पार
चुनाव से पहले एनडीए ने दावा किया था कि इस बार सीटों की सेंचूरी हासिल की जाएगी। रुझान के बाद जब पत्रकारों ने सोनोवाल से पूछा कि क्या सत्तारूढ़ गठबंधन 100 सीटों को हासिल करने में सक्षम होगा, तो उन्होंने जवाब में कहा, 'रुझान पूरी तरह से भाजपा के पक्ष में है। पार्टी अपना लक्ष्य हासिल कर लेगी। हालांकि, हमें अंतिम परिणामों की प्रतीक्षा करनी होगी।'
-
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार -
Who is Aryaman Birla Wife: RCB के नए चेयरमैन आर्यमन बिड़ला की पत्नी कौन है? Virat Kohli की टीम के बने बॉस












Click it and Unblock the Notifications