गुरुग्राम: घर में मिलीं 4 लाशें, हत्यारोपी मकान मालिक ने पुलिस के समक्ष खुद किया सरेंडर

गुरुग्राम। हरियाणा में दिल्ली से सटे गुरुग्राम के राजेंद्र पार्क इलाके में हत्या की वारदात से कोहराम मच गया। एक मकान में 4 लाशें मिलीं और एक बच्चा भी गंभीर रूप से जख्मी ​पड़ा मिला। गुरुग्राम वेस्ट के डीसीपी दीपक सारण ने बताया कि, पुलिस ने मृतकों की लाशें कब्जे में ले ली हैं और उन्हें पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया है। डीसीपी ने कहा कि, हमने 4 लाशें बरामद की हैं और जख्मी बच्चे को अस्पताल में भर्ती करवाया है। उन्होंने कहा कि, इस मामले में एक शख्स को गिरफ्तार कर लिया है।

police recovered 4 bodies in Rajendra Park area of Gurugram, one accused has been rounded up

डीसीपी दीपक सारण ने कहा कि, प्रारंभिक पड़ताल में सामने आया है कि, राजेंद्र पार्क इलाके में हुई वारदात किसी धारदार हथियार से अंजाम दी गई। वारदात की पीछे की वजह अवैध संबंध बताए जा रहे हैं। गिरफ्त में आए शख्स की पहचान उस घर के आॅनर के तौर पर हुई है। पूछताछ में उसने माना है कि, उसे शक था कि उसकी बहू और किरायेदार के बीच अवैध संबंध थे। उसने दोनों को कई दफा साथ देखा था। गुस्‍से में मकान मालिक ने कई का कत्ल कर दिया। वहीं, पुलिस ने बताया कि, उक्त शख्स स्‍वीकारोक्ति के अतिरिक्‍त घटना के अन्‍य सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

police recovered 4 bodies in Rajendra Park area of Gurugram, one accused has been rounded up

राजेन्‍द्र पार्क थाना क्षेत्र में उक्त मकान पर अब अड़ोसी-पड़ोसियों की भीड़ जुटी है। एक स्थानीय ने बताया कि, वारदात अनैतिक संबंधों के शक में हुई लगती है। जो लाशें मिली हैं उनमें दो महिलाएं, एक पुरुष व एक उनकी संतान शामिल है। पुलिस के अनुसार, वारदात को अंजाम देने के बाद शख्स ने खुद ही थाने पहुंचा, जो कि मकान मालिक बताया जा रहा है।

police recovered 4 bodies in Rajendra Park area of Gurugram, one accused has been rounded up

पूर्व सैन्यकर्मी रह चुका है हाउस आॅनर
जानकारी के मुताबिक, हत्यारोपी शख्स की पहचान राव राय साहब के तौर पर हुई है। वही मकान मालिक है। उस पर आरोप हैं कि, उसने अपने मकान में किराए पर रहने वाले कृष्ण तिवारी (उम्र लगभग 45 वर्ष), अनामिका तिवारी (उम्र 38 वर्ष), सुनीता यादव पत्नी (उम्र लगभग 32 वर्ष) आनंद यादव व सुरभि तिवारी (उम्र 9 वर्ष) को मार डाला है। मकान से 4 लोगों की लाशें मिली हैं। वहीं, 3 साल की बच्ची विधि तिवारी जख्मी हालात में सिविल अस्पताल, सेक्टर-10 गुरुग्राम में भर्ती कराई गई है। पुलिस का कहना है कि, राव राय साहब सेना से रिटायर है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+