Mulayam Singh Yadav health : मुलायम सिंह की हालत अब भी नाजुक, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह पहुंचे मेदांता अस्पताल

मुलायम सिंह यादव की हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है। विशेषज्ञों की एक व्यापक टीम द्वारा उनका इलाज गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल के ICU में किया जा रहा है। शुक्रवार को मुलायम सिंह का हालचाल ने रक्षामंत्री राजनाथ सिंह भी गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल पहुंचे। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को एक ट्वीट में कहा, गुरुग्राम स्थित मेदांता हॉस्पिटल जाकर, आज उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री, श्री मुलायम सिंह यादव जी की सेहत और कुशल क्षेम की चिकित्सकों से जानकारी प्राप्त की। ईश्वर से यही प्रार्थना है कि वे जल्द से जल्द स्वस्थ हों।

Mulayam Singh Yadav health update Defence Minister Rajnath Singh visit Medanta hospital

2 अक्टूबर को आईसीयू में शिफ्ट किए गए थे मुलायम सिंह

सपा सरंक्षक मुलायम सिंह यादव का 22 अगस्त से मेदांता अस्पताल में इलाज चल रहा है। रविवार (2 अक्टूबर) को तबीयत ज्यादा बिगड़ने पर डाक्टरों ने उन्हें आइसीयू में शिफ्ट किया था। रात को ही उन्हें लाइफ सपोर्ट सिस्टम यानी वेंटिलेटर पर रखा गया। छठे दिन (7 अक्टूबर) को भी मुलायम सिंह वेंटिलेटर पर ही हैं। पिछले 6 दिनों से मुलायम की हालत में कोई सुधार नहीं दिख रहा है। वह फिलहाल वेंटिलेटर पर ही हैं। गुरुवार को मेदांता की तरफ से जारी बुलेटिन में कहा गया कि अभी मुलायम सिंह की हालत गंभीर है, उन्हें अभी जीवन रक्षक दवाएं दी जा रही हैं।

यूपी के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक भी पहुंचे मेदांता

मुलायम सिंह का हालचाल लेने के लिए विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं का मेदांता अस्पताल पहुंचने का दौर जारी है। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह से पहले उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक भी मेदांता अस्पताल पहुंचे थे। उन्होंने प्रो. रामगोपाल यादव से मुलाकात कर मुलायम सिंह का हालचाल जाना। ब्र्जेश पाठक ने सपा संरक्षक का उपचार कर रहे डॉक्टरों से भी बात की। उन्होंने भरोसा जताया कि बहुत जल्‍द मुलायम सिंह यादव स्‍वस्‍थ होंगे। इसके अलावा हरियाणा के पूर्व सीएम ओम प्रकाश चौटाला, सतपाल मलिक, कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णनन, सहारा ग्रुप के चेयरमैन सुब्रत राय समेत कई नेता और उद्योगपति मेदांता अस्पताल पहुंचे। सभी ने मुलायम के जल्द स्वस्थ होने की कामना की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+