हरियाणा के CM खट्टर का ऐलान- गुरुग्राम में चलेंगे 5000 ई-रिक्शा, प्रदूषण से मिलेगी लोगों को मुक्ति

गुरुग्राम। देश की राजधानी दिल्ली से सटे गुरुग्राम में बढ़ते प्रदूषण से मुक्ति दिलाने के लिए हरियाणा सरकार ठोस कदम उठाने जा रही है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने ऐलान किया है कि बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए गुरुग्राम शहर में 5000 ई-रिक्शा चलाए जाएंगे। अपने गुरुग्राम दौरे के दौरान मुख्यमंत्री खट्टर ने सोमवार को सेक्टर-28 स्थित ग्लेरिया मार्केट से ई-रिक्शा के शुभारंभ पर पत्रकारों से यह बात कही।

haryana CM Manohar Lal Khattar says- 5000 e-rickshaws will be run in Gurugram

मुख्यमंत्री ने कहा कि, हमारी सरकार द्वारा प्रोजेक्ट "परिवर्तन" के तहत अगले 10 सालों में डीजल और पेट्रोल के रिक्शा को बंद करके सिर्फ ई-रिक्शा ही संचालित करवाए जाएंगे। यह होगा इसलिए, ताकि सस्ते किराए में लोगों का आसान सफर होगा। साथ ही उन्हें प्रदूषण से मुक्ति मिलेगी।' मुख्यमंत्री कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक, प्रोजेक्ट के फर्स्ट फेज में गुरुग्राम में सोमवार से 1600 ई-रिक्शा संचालित हो रहे हैं। खुद मुख्यमंत्री ने कहा है कि ई-रिक्शा खरीदने के लिए जहां लोगों को बैंकों से लोन मिलेगा, वहीं ई-रिक्शा की डिमांड से ऑटो इंडस्ट्री से को भी बढ़ावा मिलेगा। इस दौरान मुख्यमंत्री ने मेयर मधुर आजाद के साथ कुछ दूरी तक ई-रिक्शा में सफर भी किया।

haryana CM Manohar Lal Khattar says- 5000 e-rickshaws will be run in Gurugram

अभी 20 हजार से ज्यादा डीजल-पेट्रोल रिक्शा
प्रशासन के अनुसार, फिलहाल गुरुग्राम में 20 हजार से ज्यादा डीजल-पेट्रोल के रिक्शा संचालित हो रहे हैं। सरकार का कहना है कि, अब गुरुग्राम शहर में 5000 ई-रिक्शा और चलाए जाएंगे।

news

आज मुख्यमंत्री मनोहरल लाल खट्टर ने हरियाणा में किसानों की ट्रैक्टर परेड पर भी बयान दिया। मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि, कुछ गिने-चुने नेताओं ने अपना कैडर खड़ा कर रखा है, वो उसी कैडर के अंदर खेल रहे हैं। किसान संतुष्ट हैं, किसानों के जितने काम हमने हरियाणा में किए हैं, उतने आसपास के प्रांत ने भी नहीं किए।"

haryana CM Manohar Lal Khattar says- 5000 e-rickshaws will be run in Gurugram

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+