Gurugram Circle Rate 2023: गुरुग्राम के किस इलाके में कितना महंगा होगा घर? जानिए

गुरुग्राम में घर खरीदना अब काफी महंगा हो गया है। पूरे जिले में प्रॉपर्टी की रजिस्ट्री काफी महंगी हो गई। हरियाणा प्रशासन ने अलग-अलग सेक्टर और इलाकों के हिसाब से बढ़ोतरी की है।ेे

gurugram-circle-rate-2023-how-much-the-house-will-be-expensive-now-in-gurugram

दिल्ली से सटे गुरुग्राम में प्रॉपर्टी की कीमतें बढ़नी तय हैं। हरियाणा राज्य प्रशासन ने वहां का सर्किल रेट 30 प्रतिशत तक बढ़ा दिया है। इसका सीधा असर घर या फ्लैट खरीदारों पर पड़ने वाला है। सिर्फ आवासीय संपत्ति ही नहीं, सर्किल रेट बढ़ने का मतलब है कि गुरुग्राम में अब दुकानें, दफ्तर से लेकर खेती वाली जमीन भी महंगी हो जाएगी।

सर्किल रेट से कम पर प्रॉपर्टी की रजिस्ट्री ही नहीं हो सकती है। इससे राज्य सरकार का राजस्व तो जरूर बढ़ेगा, लेकिन उनके सपने पर चोट पड़ेगी, जो आगे घर खरीदने वाले हैं या जिनकी प्रॉपर्टी की रजिस्ट्री होनी है। क्योंकि, प्रस्तावित दरें एक अप्रैल, 2023 से प्रभावी हैं।

gurugram-circle-rate-2023-how-much-the-house-will-be-expensive-now-in-gurugram

गुरुग्राम में 10 से लेकर 30 प्रतिशत तक बढ़ा सर्किल रेट
दिल्ली से सटे हरियाणा के गुरुग्राम में जिला प्रशासन ने प्रॉपर्टी का सर्किल रेट 10 से लेकर 30 प्रतिशत तक बढ़ा दिया है। नई दरें 1 अप्रैल, 2023 से प्रभावी हैं। सर्किल रेट वह दर है, जिसके आधार पर राज्य सरकार का जमीन की खरीद-फरोख्त पर राजस्व तय होता है। इसका मतलब ये है कि प्रॉपर्टी की खरीद-बिक्री किसी भी सूरत में सर्किल रेट से कम पर नहीं होगी। इससे कम दर पर राजस्व विभाग संपत्ति का रजिस्ट्रेशन नहीं कर सकता है।

gurugram-circle-rate-2023-how-much-the-house-will-be-expensive-now-in-gurugram

डीएलएफ फेज-3 में आवासीय जमीन
गुरुग्राम में इससे पहले 2022 के जनवरी में इसी अनुपात में सर्किल रेट में बढ़ोतरी की गई थी। संशोधित सर्किल रेट में गुरुग्राम जिले के सभी तहसील और उपतहसील को शामिल किया गया है। अगर गुरुग्राम शहर की बात करें तो डीएलएफ फेज-3 में आवासीय जमीन का जो सर्किल रेट 2021-22 में 72,000 रुपए प्रति वर्ग गज था, वह 2022 में 80,000 हजार किया गया और अब बढ़ाकर 1,00,000 रुपए प्रति वर्ग गज कर दिया गया है।

gurugram-circle-rate-2023-how-much-the-house-will-be-expensive-now-in-gurugram

पालम विहार में सर्किल रेट
इसी तरह पालम विहार इलाके में यह 2021-22 में 42,500 रुपए प्रति वर्ग गज था। 2022 में 48,000 रुपए प्रति वर्ग गज हो गया और अब 50,000 रुपए कर दिया गया है। वहीं सेक्टर 104,105,106,109,110,110ए,111,112,113,114 और 115 में इसे 2021-22 के 25,500 रुपए प्रति वर्ग गज से बढ़ाकर 2022 में 30,000 रुपए किया गया था और अब 36,000 रुपए प्रति वर्ग गज कर दिया गया है।

हाल के वर्षों में दिल्ली-एनसीआर का गुरुग्राम शहर एक बहुत ही महत्वपूर्ण ग्लोबल हब के रूप में विकसित हो रहा है। इसलिए यहां नए सर्किल रेट का डेवलपर्स द्वारा विकसित (लाइसेंस्ड) मल्टी स्टोरी ग्रुप हाउसिंग सोसाइटी/स्वतंत्र फ्लोर वाले घरों पर इसका क्या प्रभाव पड़ेगा यह जानना भी जरूरी है।

gurugram-circle-rate-2023-how-much-the-house-will-be-expensive-now-in-gurugram

Recommended Video

    Hanuman Chalisa Chant: Gurugram cafe के बाहर युवाओं ने किया हनुमान चालीसा का पाठ | वनइडिया हिंदी

    इन सेक्टरों का सर्किल रेट 6,500 रुपए प्रति वर्ग फीट हुआ
    ग्रुरुग्राम के कलेक्टर की ओर से सर्किल रेट में बढ़ोतरी की वजह से सेक्टर 1,2,3,3ए,4,5,6,7,12,12ए,13,14,15,16,17,21,22,22ए,23,23ए,38,40,42,43 के ग्रुप हाउसिंग सोसाइटी (लाइसेंस्ड) में 2021-22 में जो प्रति वर्ग फीट सर्किल रेट 5,000 रुपए था, वह 2022 में बढ़ाकर 5,500 रुपए किया गया। 2023 में इसे बढ़ाकर 6,500 रुपए प्रति वर्ग फीट किया गया है।

    अगर प्रॉपर्टी फ्लोर वाली लाइसेंस्ड कॉलोनियों में है और HUDA की हैं तो इसका सर्किल रेट पहले 5,500 रुपए प्रति वर्ग फीट था, फिर 6,500 रुपए किया गया और अब इसे बढ़ाकर 7,800 रुपए प्रति वर्ग फीट कर दिया गया है। जबकि, सेक्टर 104 से 115 तक के लाइसेंस वाले प्लॉट पर बने ग्रुप हाउसिंग सोसाइटी के फ्लैट पर जो 21-22 में सर्किल रेट 3,000 रुपए प्रति वर्ग फीट का था, वह पिछले साल 3,500 रुपए किया गया था और अब बढ़कार 4,200 रुपए प्रति वर्ग फीट कर दिया गया है।

    gurugram-circle-rate-2023-how-much-the-house-will-be-expensive-now-in-gurugram

    इन इलाकों में भी बहुत महंगी हुई प्रॉपर्टी
    इसी तरह से हाउसिंग बोर्ड की कॉलोनियों में (छत पर अधिकार नहीं) जो सर्किल रेट 2021-22 में 3,800 रुपए प्रति वर्ग फीट था, वह 2022 में 4,000 रुपए किया गया और अब 4,800 रुपए प्रति वर्ग फीट कर दिया गया है। वहीं सरस्वती विहार में हाउसिंग बोर्ड (स्वतंत्र प्लॉट) में सर्किल रेट जो प्रति वर्ग फीट 2021-22 में 40,000 रुपए था, वह पिछले साल 42,000 रुपए किया गया और अब 51,000 रुपए प्रति वर्ग फीट कर दिया गया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+