NSG का 37वां स्थापना दिवस: कमांडोज ने हरियाणा में दिखाए करतब, आसमान और जमीन के बीच तिरंगा लहराया
मानेसर, 16 अक्टूबर, 2021: पलक झपकते ही आतंकियों को नेस्तनाबूद करने का जज्बा रखने वाले नेशनल सिक्योरिटी गार्ड (एनएसजी) आज अपना स्थापना दिवस मना रहे हैं। आज इनका 37वां स्थापना दिवस है और इस मौके पर ये स्पेशल कमांडोज तरह-तरह के करतब दिखाकर अपने हौसले की परख कर रहे हैं। परिस्थिति चाहें कैसी भी हो, इन कमांडोज के कदम कभी नहीं डगमगाते।

आज हरियाणा के मानेसर में नेशनल सिक्योरिटी गार्ड (एनएसजी) की ओर से विशेष आयोजन किया गया। इस दौरान एक इमारत पर एनएसजी के एक्शन को दिखाया गया। न्यूज एजेंसी द्वारा जारी एक वीडियो में आप देख सकते हैं कि, उक्त इमारत को आतंकवादियों को चारों ओर से घेर लिया है, इसके बाद एनएसजी कमांडो हेलीकॉप्टर से उतरते हैं और दुश्मन के मंसूबों को नेस्तनाबूद कर देते हैं। मालूम हो कि, इस बल के जवान हमेशा काली यूनिफॉर्म में होते हैं, इसलिए इन्हें ब्लैक कैट्स कमांडो भी कहा जाता है। एनएसजी वर्ष 1984 में अस्तित्व में आया था।
शुरूआत से इन कमांडोज ने अपनी बहादुरी और कुशलता का परिचय दिया। ये कमांडोज असाधारण परिस्थितियों में अपना अभियान चलाने के लिए जाने जाते हैं। गुजरात के अक्षरधाम मंदिर हमले, मुंबई हमले के दौरान इनकी वीरता, पराक्रम एवं शौर्य को पूरे देश ने देखा। हालांकि, कई जवान शहीद हो गए थे, लेकिन एक भी आतंकी बचकर नहीं जाने दिया गया।इस तरह बंधक संकट एवं विशेष परिस्थितियों में विशेष अभियान में चलाने में नेशनल सेक्युरिटी गार्ड (NSG) माहिर रहे हैं।
इन स्पेशल कमांडोज ने अपनी स्थापना के बाद से देश को जब भी जरूरत पड़ी, हमें संकट से निकाला। अब गुरुग्राम के निकट मानेसर में एनएसजी कैंपस में एनएसजी कमांडो अपना स्थापना दिवस मना रहे हैं। एक अधिकारी ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि, हमारे सैन्य दस्ते एनएसजी की स्थापना 1984 में हुई थी। उसके बाद 1986 में हमने खुद को साबित किया। अब हर साल 16 अक्तूबर को अपना स्थापना दिवस मनाते हैं। देश में एनएसजी को ब्लैक कैट्स के नाम से भी जाना जाता है।












Click it and Unblock the Notifications