मोरबी हादसे की जिम्मेदार कंपनी के मालिक को गिरफ़्तार करना चाहिए था, FIR में नाम ही नहीं: केजरीवाल
Arvind kejriwal rally gujarat news: गुजरात विधानसभा चुनावों में कुछ ही सप्ताह शेष हैं, अरविंद केजरीवाल और उनकी आम आदमी पार्टी (आप) ने राज्य में प्रचार तेज कर दिया है। सोमवार को रोड शो करते हुए केजरीवाल ने मोरबी पुल गिरने की घटना का मुद्दा उठाया और फिर बीजेपी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, "मोरबी में एक दुर्घटना हुई थी। क्या पुल का रखरखाव करने वाली फर्म के मालिक को गिरफ्तार नहीं किया जाना चाहिए? मैं आप लोगों से पूछता हूं, "

उन्होंने कहा, 'यहां तक कि उनका नाम भी एफआईआर में नहीं है। फर्म का नाम नहीं है। उन्हें बचाने के प्रयास क्यों किए जा रहे हैं? लगभग 150 लोग मारे गए और उनमें से लगभग 50 बच्चे थे।, " उन्होंने आगे कहा, "वे हमारे परिवार के सदस्यों की तरह थे। आज उनके साथ यही हुआ है। कल हमारे साथ ऐसा हो सकता है।'
केजरीवाल बोले- "आपने भाजपा को 27 साल दिए हैं। हमें पांच साल दीजिए। काम संतोषजनक नहीं रहा तो मैं दोबारा वोट मांगने नहीं आऊंगा।"
बता दें कि, मोरबी ब्रिज मामले में अजंता क्लॉक्स के निर्माता के रूप में जाने जाने वाले ओरेवा ग्रुप को 15 वर्षों के लिए केबल ब्रिज के रखरखाव का काम सौंपा गया था, और मरम्मत के बाद पुल को हाल ही में फिर से खोल दिया गया था। 30 अक्टूबर को वह टूट गया और 100 से ज्यादा लोग मारे गए। उस मामले में ओरेवा ग्रुप से जुड़े अब तक कई लोग गिरफ्तार किए जा चुके हैं, जिनमें उक्त कंपनी के कर्मचारी शामिल हैं। केजरीवाल का कहना है कि, पुलिस ने उस कंपनी के मालिक को गिरफ्तार नहीं किया, बल्कि मैनेजर और अन्य कर्मचारियों को पकड़ लिया।
सोमवार को चुनाव प्रचार के दौरान केजरीवाल के साथ पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी थे। दिल्ली के मुख्यमंत्री राज्य के अपने लगातार दौरे पर विपक्ष की आलोचना कर रहे हैं, जहां 1 दिसंबर और 5 दिसंबर को दो चरणों में मतदान होगा; और वोटों की गिनती 8 दिसंबर को होगी। इस बीच, गुजरात उच्च न्यायालय ने 30 अक्टूबर को मोरबी पुल ढहने की घटना पर संज्ञान लिया और राज्य सरकार से एक सप्ताह के भीतर रिपोर्ट मांगी है। सुप्रीम कोर्ट भी 14 नवंबर को घटना की न्यायिक जांच की मांग वाली याचिका पर सुनवाई करेगा।












Click it and Unblock the Notifications