गुजरात में डॉक्टर ने खेल रहे ढाई साल के बच्चे पर चढ़ा दी कार, देखें दर्दनाक घटना का VIDEO
वडोदरा. गुजरात में वडोदरा के आयुर्वेदिक तिराहे पर श्री जी हॉस्पिटल के पास एक बच्चा कार ने कुचल दिया। वह कार एक डॉक्टर चला रहा था, जिसकी लापरवाही ने ढाई साल के मासूम विक्रम की जान ले ली। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। सीसीटीवी के वीडियो में आप देख सकते हैं कि रास्ते में खेलते बच्चे पर कार कैसे चढ़ जाती है। संवाददाता के अनुसार, विक्रम नामक यह बच्चा फ़ुटपाथ पर रहकर मजदूरी करने वाले परिवार का था। यह परिवार मूल रूप से उत्तर प्रदेश के इटावा का है।

जिस डॉक्टर ने विक्रम को कुचला, उसकी पहचान डॉ. मितेश सुतरिया के रूप में हुई है। मितेश की कार एक जगह खड़ी हुई थी और मितेश उसके अंदर बैठा फोन पर बात कर रहा था। फिर, जैसे ही कार चलने लगी, उसका पिछला पहिया विक्रम के उूपर से गुजरा। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
वहीं, विक्रम की मौत के बाद रात में ही पुलिस ने आरोपी डॉक्टर मितेश की धरपकड़ की, परंतु कुछ ही घंटों बाद वह जमानत पर बाहर आ गया। उसने अपने बचाव में तर्क दिया कि रास्ते पर खेल रहे विक्रम को वह देख नहीं पाया था। हादसा अनजाने में हुआ।












Click it and Unblock the Notifications