VIDEO: बुजुर्ग को काले सांड ने सींगों से उठाकर पटका, राहगीरों के लिए बना रोड़ा
गिर-सोमनाथ। गुजरात के गिर-सोमनाथ जिले के कोडीनार शहर एक बैल का आतंक देखने को मिला। रास्ता क्रॉस करते एक बुजुर्ग को सांड ने सींगों पर उठा लिया और फिर उछालकर पटक दिया। इससे बुजुर्ग को गंभीर चोटें आईं। बुजुर्ग को वेरावल के अस्पताल ले जाया गया। सांड का हमला वहां लगे एक सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो गया। जिसका वीडियो अब वायरल हो रहा है।
Recommended Video

सांड के हमले के संदर्भ में संवाददाता को स्थानीय लोगों ने बताया कि, इसी तरह सांड पहले भी कई लोगों को निशाना बना चुके हैं। मगर प्रशासनिक अमला आवारा सांडों को नहीं पकड़वा रहा। आवारा सांड आए दिन राहगीरों की मुश्किलें बढ़ा देते हैं। उपरोक्त घटना शनिवार को हुई, जब कोडिनार शहर के व्यस्त बाजार में सांड एक दुकान के पास खड़े होकर कुछ खा रहा था। इसी दौरान उस दुकान के किसी आदमी ने सांड को वहां से भगाया था। सांड वहां से चलकर सड़क पर आ गया। वहां से एक बुजुर्ग निकल रहे थे, तो सांड ने पीछे से उन्हें टक्कर मारी।

बुजुर्ग को सींग पर उठाकर हवा में उछाला। फिर नीचे पटक दिया। इससे बुजुर्ग को सिर में गंभीर चोट लगी। वहीं, उनके हाथ-पैर में भी फ्रेक्चर हो गया। इससे कुछ दिनों पहले भी एक आवारा सांड ने ऑफिस जा रहे एक युवक को इसी तरह निशाना बनाया था। युवक को भी काफी चोटें आई थीं। वहीं, एक छोटी-सी बच्ची को टक्कर मारने की घटना सामने आ चुकी है। हालांकि, खुश किस्मती से बच्ची को चोट नहीं लगी। सांडों से परेशान लोग पुलिस-प्रशासन को दुत्कारते हैं।












Click it and Unblock the Notifications