VIDEO: ज्वैलरी शॉप में घुसे लुटेरे, पिस्तौल से 2 व्यापारियों में मारीं गोली, दिनदहाड़े यूं हुई वारदात

भरूच। गुजरात में भरूच शहर के पांच बत्ती इलाके में लुटेरों ने दिनदहाड़े एक ज्वैलरी शॉप को लूटने के लिए हमला बोला। लुटेरों के पास पिस्तौलें थीं। उन्हें देखकर ज्वैलरी शॉप के मालिक ने जवाबी हमला किया। साथ में पड़ोसी दुकानदारों ने भी लुटरों को घेरना चाहा। इस पर लुटेरे बहुत तेजी अपनी बाइकों की तरफ दौड़े। उन्होंने धांय-धांय गोलियां चलाईं।

Recommended Video

    VIDEO: ज्वैलरी शॉप में घुसे लुटेरे,पिस्तौल से 2 व्यापारियों में मारीं गोली, दिनदहाड़े यूं हुई वारदात
    भरूच की घटना

    भरूच की घटना

    ज्वेलरी शॉप पर काम करने वाले युवक उनका पीछा कर रहे थे। इस मर्तबा लुटेरों की गोली दो व्यापारियों में लगीं। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें वहां उन्हें अस्पताल भेजा गया। लुटेरों से भिड़ंत की पूरी घटना शॉप के नजदीक ही लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। आप वीडियो में देख सकते हैं कि, वहां क्या-क्या हुआ।

    4 लुटेरे आए थे 2 बाइकों पर

    4 लुटेरे आए थे 2 बाइकों पर

    संवाददाता ने बताया कि, सीसीटीवी की फुटेज के आधार पर ही पुलिस अब उन लुटेरों की खोज में जुट गई है। जिस ज्वैलरी शॉप को निशाना बनाया गया था, उसे अंबिका ज्वैलर्स कहा जाता है। यहां लूटपाट करने के लिए चार लुटेरे दो बाइकों पर सवार होकर आए थे। जिनमें से दो लुटेरे बाइक पर ही सवार रहे और बाकी दो अंबिका ज्वैलर्स की बिल्डिंग में घुसे।

    शॉप के अंदर घुसे और गहने मांगे

    शॉप के अंदर घुसे और गहने मांगे

    शॉप के अंदर पहुंचकर लुटेरों ने सोने की चेन दिखाने की बात कही। फिर जैसे ही ज्वैलर निखिल मनहरभाई सोनी पीछे मुडे, तभी दोनों लुटेरों ने पिस्तौल निकाली और गहने उन्हें देने की धमकी दी। हालांकि, तभी निखिल ने एक लुटेरे से पिस्तौल छीन ली, लेकिन इसी बीच दूसरे ने उन पर फायरिंग कर दी। जिसकी गोली निखिलभाई के पेट में लगी।

    व्यापारियों में गोली मारी और भागे

    व्यापारियों में गोली मारी और भागे

    फायरिंग के बाद लुटेरे भागने लगे तो कल्याण ज्वैलरी शॉप के मालिक महेशभाई सोनी भी लुटेरों से भिड़ गए। इस पर अन्य एक लुटेरे ने उन पर भी गोली चला दी। जो महेशभाई के हाथ में लगी। इस तरह लुटेरे फायरिंग करते हुए बाइक से फरार हो गए। आप उन्हें भागते हुए वीडियो में साफ देख सकते हैं।

    दो-तीन दिन से कर रहे थे रेकी

    दो-तीन दिन से कर रहे थे रेकी

    सीसीटीवी फुटेज में लुटेरों का चेहरा भी दिखाई दे रहा है। फुटेज की जांच में यह भी पता चला है कि, यह लुटेरे दो-तीन दिन से शॉप की रैकी कर रहे थे। क्योंकि, इस घटना से पहले भी वे कई बार दुकान के बाहर दिखाई दे चुके हैं। बहरहाल, पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर लुटेरों की तलाश कर रही है। लेकिन इस घटना को लेकर पूरे शहर में सनसनी फैल गई है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+