गुजरात में 2 जगह लगी आग: अहमदाबाद में बस जली, वलसाड में फैक्ट्री धधकने से कोहराम
अहमदाबाद। गुजरात में आज दो शहरों में आग लग गई। एक अग्निकांड महानगर अहमदाबाद के मेमनगर स्टेशन का है, जहां एक बस में आग लग गई। उस वक्त वहां पर बड़ी संख्या में लोग थे। हालांकि, वे सभी यात्री सुरक्षित बच गए। अधिकारियों ने बताया कि, आग लगते ही बस स्टॉप को तुरंत खाली करा लिया गया था, जिससे कोई हताहत नहीं हुआ। अहमदाबाद नगर निगम ने मौके से तस्वीरें जारी की हैं।

गुजरात में ही दूसरा अग्निकांड वलसाड इलाके में हुआ। जहां वापी जीआईडीसी के वलसाड इलाके में आग लगी। अधिकारियों ने बताया कि, वहां पर एक केमिकल फैक्ट्री में आग लग गई। सूचना मिलने पर फायर बिग्रेड पहुंची। वहीं, पुलिस को भी बुलाया गया। जिसके बाद आग पर काबू पाया जा सका।

तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि आग को बुझाया जा रहा है। मौके पर कई दमकल गाडि़यों को बुलवाया गया। आग की लपटें काफी उूंची थी और धुंए का गुबार बहुत दूर तक फैल गया।

फायर बिग्रेड की ओर से कहा गया कि, आग बुझ चुकी है अभी किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।












Click it and Unblock the Notifications