VIDEO: कुत्ते ने शेरनी को धूल चटाई, जंगल में हुआ सामना, लोग बोले- तैयार खुराक परोसने से शिकार भूली
Dog vs lion video viral
गिर सोमनाथ। जंगल में क्या आपने कभी कुत्ते और शेर की लड़ाई देखी है, कहीं शेर को कुत्ते के सामने धूल चाटते देखा है? शायद नहीं देखा होगा। अभी यहां देखेंगे। घटना एशियाई शेरों के लिए प्रसिद्ध गुजरात के गिर अभयारण्य की है, जहां सफारी पार्क में घूमने आए लोगों ने कुत्ते और शेरनी की लड़ाई देखी। न सिर्फ देखी, बल्कि अपने कैमरे में भी रिकॉर्ड की। उसके बाद वीडियो को सोशल मीडिया पर डाला, जो कि वायरल हो गया है। कुत्ते और शेरनी के बीच हुई लड़ाई को आप वीडियो में साफ देख सकते हैं।
Recommended Video

कुत्ता शेरनी की लड़ाई का वीडियो
सैलानियों की जीप जब सफारी पार्क से गुजर रही थी तो एक कुत्ता रास्ते में खड़ा था। उससे कुछ ही दूरी पर शेरनी थी। शेरनी ने कुत्ते को देखा तो उसकी ओर लपकी। जिस पर कुत्ता भी उसकी तरफ बढ़ा। दोनों एक-दूजे के नजदीक आए। फिर जैसे ही शेरनी ने पंजा मारा, कुत्ता भौंक पड़ा। भौंकते हुए कुत्ता शेरनी के बालों को नोंचने लगा। इससे शेरनी हड़बड़ा गई। और पीछे हटते चली गई। कुत्ता उस पर हावी होता चला गया। कुछ ही क्षणों में कुत्ते ने उसे धूल चटा दी। वह शांत होकर देखती रह गई।

सासण सफारी पार्क-2 की घटना
कुत्ते ने उसके बाद अपनी राह पकड़ ली। यह पूरा वाकया सैलानियों ने कैमरे में रिकॉर्ड किया। जिसका वीडियो अब लोगों के बीच कौतूहल का विषय बना हुआ है। सासण सफारी पार्क-2 के इस वीडियाे पर गुजरात के एक रिटायर्ड क्षेत्रीय वन अधिकारी ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा,'जंगल का राजा कहलाने वाले शेरों की आक्रमण करने व शिकार की क्षमता यहां शायद अब खत्म हो रही है, क्योंकि इन्हें तैयार खुराक परोसी जा रही है। सरकार ने सर्कस तो बंद करवा दिए हैं, किंतु लॉयन-सफारी खुली हुई हैं। वीआईपी शेरों को देखने आते रहते हैं। इस तरह उनका 'सर्कस' बदस्तूर जारी है।'

कुत्ते ने जैसे टक्कर ली, शेरनी कुछ न कर पाई
इंडियन फॉरेस्ट सर्विस ओडिशा के एक अधिकारी का कहना है- शेरनी और कुत्ते के बीच की लड़ाई वाकई देखने लायक थी। कुत्ते के सिवाय कोई अन्य नस्ल शेरों के गौरव को नहीं ले सकती।' आप देख सकते हैं कि, शेरनी कुछ न कर सकी। उल्टे कुत्ते ने उसे काफी पीछे तक खदेड़ दिया।












Click it and Unblock the Notifications