सूरत में पालिकाकर्मियों की शराब पार्टी का वीडियो वायरल, ऑफिस के अंदर ही खोल लीं बोतलें
सूरत। गुजरात में यूं तो शराबबंदी लागू है। मगर, फिर भी यहां शराबी नियमों का शायद ही करते होंगे। पुलिस-प्रशासन से जुड़े लोग भी शराब पीने के इतने आदी होते हैं कि, उनकी शराब पार्टियों के वीडियो आते रहते हैं। सूरत शहर से इस बार दो पालिका कर्मियों की शराब पार्टी का ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो गया है।
Recommended Video

संवाददाता ने बताया कि, शराब पार्टी करने वाले पालिका कर्मियों को अब सूरत म्यु. कमिश्नर द्वारा सस्पेंड कर दिया गया है। जो वीडियो आया है, उसमें स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है कि, मनपा के दोनों कर्मचारी ऑफिस का यूनिफॉर्म पहने हुए शराब की बोतल खोल रहे हैं और बाद में शराब को ग्लास में डालकर घूंट मार रहे हैं। जानकारी कमिश्नर तक पहुंची तो उधना जोन के इन दोनों कर्मचारी को तत्काल ड्यूटी से मुक्त कर विभागीय जांच के आदेश दे दिए गए।
दोनों की पहचान वीरेन्द्रसिंह सुंदरसिंह ठाकोर और विशाल शैलेशभाई मुंशी के रूप में हुई। वीरेन्द्रसिंह उधना जोन में दूसरी श्रेणी के क्लर्क के तौर पर काम करते हैं और विशाल तीसरी श्रेणी के क्लर्क के तौर पर तैनात हैं। दोनों कॉर्पोरेशन की यूनिफॉर्म में शराब पीते होने का वीडियो वायरल होने पर पुलिस भी हरकत में आई और उनका गुनाह दर्ज कर लिया। बताया जा रहा है कि, उनका वीडियो एक सप्ताह पहला है।












Click it and Unblock the Notifications