तीन सांपों के बाद गुजरात में अब प्रणय करते दिखी 2 सांपों की जोड़ी, किसान ने बनाया वीडियो
मोरबी। मानसूनी बारिश की आहट के बीच गुजरात में सांप की जोड़ी प्रणय करते दिखी। जिन्हें रजनीकांत कासुंद्रा नाम किसान ने अपने खेत में इस तरह देखा तो वीडियो रिकॉर्ड कर लिया। संवाददाता ने बताया कि, सांप-सांपिन के लिपटकर प्यार करने की घटना मोरबी के आमरण गांव की है। जहां वे कभी खेत में तो कभी खेत के किनारे कच्चे रास्ते पर आकर मस्ती कर रहे थे। रजनीकांत उन्हें देखकर चौंक गया और अपने मोबाइल कैमरे से उन्हें कैप्चर करने लगा। वीडियो में आप सांपों का नृत्य देख सकते हैं। यहां से कुछ दूर टंकारा के भूतकोटड़ा गांव में 3 सांपों का ऐसा ही दृश्य देखने को मिला था।
Recommended Video


यहां, 3 सांप एक साथ पहली बार दिखे
अभी तक आपने दो सांपों की जोड़ी के प्रणय वाले दृश्य देखे होंगे, लेकिन गुजरात के एक गांव में चौंकाने वाली घटना सामने आई। जून की शुरूआत में यहां भूतकोटड़ा गांव पहुंचे तीन सांप एक साथ नाचते देखे गए। तीन सांपों की इस जोड़ी को कुछ लोगों ने देखा तो दंग रह गए। फिर, उन लोगों ने सांपों को अपने मोबाइल कैमरे में कैद कर लिया। जिसके बाद सूचना फॉरेस्ट डिपार्टमेंट को दी गई। एक गांववाले ने कहा कि, सामान्यत: सांप हल्की-सी आहट होते ही दुबक जाते हैं, मगर वे तीनों सांप अपनी ही मस्ती में रहे। इस दौरान वे कई-कई फीट तक उछले भी थे।

इस सीजन में ही ज्यादा दिखते हैं ऐसे दृश्य
सांप के सहवास प्रक्रिया के बारे में रेन्ज फॉरेस्ट अधिकारी जे.पी. कुंडारिया ने बताया कि इन दिनों जब मानसून का आगमन होने को होता है तो सांप का प्रणय-काल शुरू हो जाता है। अन्य जीव-जंतुओं की तरह वे भी काम क्रिया के लिए मादा को रिझाते (संवनन) हैं।

प्रणय के समय लोगों से भी नहीं घबराते सांप
कई बार सांप इस मर्तबा जंगल क्षेत्र से गांव की बसावट तक पहुंच जाते हैं। जो तीन सांप एक साथ दिखे थे, वो धमन प्रजाति के सांप हैं, जो ज्यादा विषैले नहीं होते। उन सांपों में एक मादा थी, जबकि 2 नर थे। इससे पहले उक्त गांव में दो सांपों का जोड़ा दिखाई दिया था।'












Click it and Unblock the Notifications