एक्ट्रेस बनने की चाह में घर से भागीं 14-15 साल की 2 बहनें, फिर फोन कर पापा को बोलीं- हम किडनैप हो गए हैं

वडोदरा। यहां की 2 लड़कियों को मोबाइल पर मूवीज-वेब सीरीज देखने की वजह से एक्ट्रेस बनने का ख्वाब पल गया। एक्ट्रेस बनने के लिए वे फिल्मनगरी मुंबई जाने के लिए घर से निकलीं। दोनों की उम्र 14-15 साल ही होगी और सगी बहनें थीं। बस में बैठ भी गईं। मगर, तभी उनमें से छोटी बहन किसी बात से डरकर रोने लगी। जिसके बाद उनका इरादा बदल गया। फिर क्या था- उन्होंने घर वापसी की सोची, लेकिन पिटाई का भी डर सता रहा था।

two minor sisters Ran Away From Home To Go to Mumbai for Becoming Indian film actresses

हिम्मत करके उन्होंने अपने पापा को फोन किया और कहा कि, हमें किडनैप कर लिया गया है। उनकी बात सुनकर परिजनों ने पुलिस थाने में किडनैपिंग की शिकायत दर्ज करवा दी। लड़कियों के अपहरण की बात सुनकर पुलिसकर्मियों में दौड़-धूप मच गई। उन लड़कियों को खोजा जाने लगा।

पुलिस ने अपने यंत्रों की मदद से रिपोर्ट दर्ज होने के चार-पांच घंटों के भीतर ही उन लड़कियों को जा पकड़ा। उसके पश्चात् उनके परिजनों के सामने उनकी कहानी सुनी। तो लड़कियों ने सचाई बताई। पूरी कहानी पता चलने पर उनका परिवार चौंक उठा। साथ ही पुलिस के सामने खेद जताया।

two minor sisters Ran Away From Home To Go to Mumbai for Becoming Indian film actresses

पुलिस ने बताया कि, यह मामला वडोदरा के मांजलपुर इलाके का है। जहां की एक फैमिली ने मंगलवार को अपनी दो बेटियों के किडनैपिंग की शिकायत दर्ज कराई थी। उनकी लड़कियां दरअसल चोरी-छिपे घर से भाग निकलीं थीं और बस में भी बैठ गईं। लेकिन, बाद में उन दोनों बहनों का प्लान बदल गया। फिर घर सकुशल लौटने के लिए उन्होंने अपनी किडनैपिंग का ड्रामा किया। वास्तव में यह एक घटना फिल्म-सी साबित हो गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+