Surat Flood: मूसलाधार बारिश से जल प्रलय जैसे हालात, बचाव अभियान के लिए DCP खुद उतरे मैदान में, देखें वीडियो
Surat Flood: गुजरात के कई इलाके मूसलाधार बारिश की वजह से बाढ़ के संकट का सामना कर रहे हैं। सूरत में भारी बारिश और जलजमाव की वजह से जनजीवन पूरी तरह से अस्त-व्यस्त हो गया है। कई इलाकों को खाली कराया गया है। प्रशासन की ओर से रेस्क्यू ऑपरेशन भी चलाया जा रहा है। आईएमडी ने गुजरात के 3 जिलों में भारी बारिश की संभावना देखते हुए रेड अलर्ट जारी किया है। सूरत में रविवार शाम को मानसून की एंट्री हुई थी और उसके बाद से हो रही लगातार बारिश की वजह से बाढ़ के हालात बन गए हैं। सूरत की इस प्रलयकारी बारिश ने साल 2006 के बाढ़ की याद दिला दी है।
Surat Flood: सूरत में मूसलाधार बारिश से राहत नहीं
सूरत में सोमवार को सुबह 8 बजे से 12 बजे में ही 7 इंच बारिश हो गई थी। इसके बाद मंगलवार और बुधवार को भी लगातार बारिश हो रही है। आईएडी ने शहर में रेड अलर्ट जारी किया है। प्रशासन ने लोगों से घर में रहने की अपील की है और बारिश में जोखिम भरे रास्तों से ड्राइव से बचने का निर्देश दिया है। साल 2006 में 7-10 अगस्त में हुई भारी बारिश की वजह से शहर का 70 फीसदी हिस्सा पानी में डूब गया था। इस साल भी लगातार वैसी ही बारिश हो रही है।

यह भी पढ़ें: Aaj Ka Mausam: गुजरात-राजस्थान में रेड अलर्ट, दिल्ली में आज हो सकती है मानसून की एंट्री, तैयार रहें
रेस्क्यू के लिए DCP उतरे, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
सूरत के गोडादरा और मगोब को जोड़ने वाली सड़क भी बारिश में पूरी तरह से डूब गई है। नगरपालिका ने ट्रैक्टर भेजकर लोगों को सुरक्षित निकाला है। डीसीपी विजय सिंह गुर्जर खुद रेस्क्यू के लिए बोट पर निकले और उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
सूरत के कड़ोदरा काराजज हाईवे पर पानी भरने की वजह से गाड़ियां खिलौना कार की तरह बहती नजर आ रही थीं। डीसीपी विजय सिंह गुर्जर ने कहा, जिन क्षेत्रों में जलजमाव की समस्या है वहां प्रशासन रेस्क्यू कर रही है। लोगों को जलजमाव वाले इलाके से निकालकर सुरक्षित पहुंचाना हमारी प्राथमिकता है। स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है।
यह भी पढ़ें: Aaj Ka Mausam: गुजरात में मूसलाधार बारिश, मुंबई भीगी, जानिए दिल्ली में कैसा रहेगा आज मौसम?
IMD अलर्ट के बाद उठाए गए ये उपाय
- सूरत में रेड अलर्ट को देखते हुए स्कूल-कॉलेज बंद कर दिए गए हैं। शहर के कुछ रास्तों पर लोगों को जाने से मना किया गया है।
- आईएमडी ने बुधवार को दिन भर बारिश का अलर्ट जारी किया है और स्थानीय प्रशासन ने सरधाना समेत कुछ दूसरे रिहायशी इलाकों में लोगों के रेस्क्यू का इंतजाम किया है।
- सूरत जिला प्रशासन का कहना है कि भारी बारिश के बावजूद स्थिति नियंत्रण में है। शहर के बाहरी हिस्से के कच्चे इलाके में रहने वाले लोगों के लिए अस्थायी बंदोबस्त किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications